भाजपा नेत्रियों ने फूंका कांग्रेस,हुड्डा का पुतला.मोर्चा अध्यक्ष ने कहा.कांग्रेसियों ने किया महिला जगत को शर्मसार.

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर। जिला भाजपा महिला मोर्चा ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और हरियाणा कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा नेत्रियों ने कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
 
               भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया के साथ भारत में विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा था। ठीक उसी समय कांग्रेस की महिला विधायकों से भूपेन्द्र हुड्डा रस्सी से ट्रैक्टर खिचवा रहे थे। इस कृत्य से ना केवल भारत बल्कि विश्व महिला जगत का अपमान हुआ है। इस समय महिला विधायकों को पूरा देश रस्सी से ट्रैक्टर खींचते हुए देखा। ट्रैक्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा सवार थे।
 
         चौकसे ने कहा कि इस घटना से जहॉ कांग्रेस की चारो ओर निंदा हो रही है, वहीं कांग्रेस के नेताओं की घटिया सोच घटिया मानसिकता से देश को शर्मसार होना पड़ा है। इसके पूर्व भी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ महिलाओं के उत्पीडन को लेकर अनेक घटनाए सामने आ चुकी हैं। भाजपा नेत्री ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि जितनी निंदा की जाए  कम है।
 
       इस मौके पर प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री साहू, नुरीता कौशिक, निरजा सिन्हा, सोनाली सरकार, अंजना वर्मा, जुलनाज खान, मंजुला सिंह, भुनेश्वरी महोबिया, बबीता ताम्रकार, सारिका सोनी, चंदना गोस्वामी, शैल भोई, ललिता मरकाम, सविता जायसवाल, रजनी यादव, दीप शिखा यादव, शोभा कश्यप, लोकेश्वरी राठौर, पूनम शुक्ला, मीना विश्वकर्मा, प्रतिभा मिश्रा, किरण सिंह, नीलू बिष्ठ, मनीषा नंदी, कृति झा, दीप शिखा यादव, दीपा गंधर्व, श्रुती सैनिक, रजनी भोई, इंदु सिंह, विजया लक्ष्मी, देवकी सैनिक, नंदनी यादव, सकुंतला, चन्द्रकला, दीपा गंधर्व, सरोज केरकेट्टा, प्रभा मिश्रा, सावित्री, कुलजीत कौर चॉवला, प्रेमलता, ममता राय, ज्योति, रहीमा बेगम, सकीना खान, लक्ष्मी खटीक, दीपा यादव सहित महिला मोर्चा की बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
TAGGED:
close