भाजपा नेताओं ने किया गौठानों का निरीक्षण..सरकार पर लगाया गंभीर आरोप…ळाखों खर्च के बाद भी सड़कों पर घूम रहे मवेशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बलरामपुर(पृथ्वी लाल केशरी)—प्रदेश संगठन के आवाहन पर चलबो गौठान खोलबो पोल गौठान के गोठ लोगों का पंचनामा 1300 करोड की राशि का दुरुपयोग कर भारी भ्रष्टाचार के तहत प्रदेश व्यापी अभियान को सफल बनाने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जयसवाल ने बलरामपुर शंकरगढ़ विकासखड के ग्राम पंचायतों में गौठानो का निरीक्षण किया।
निरीक्षण उपरांत ओम प्रकाश जयसवाल ने कहा कि गौठानो में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन वहां पर ना गाय है ना गाय का चारा। वही गोबर खरीदी के नाम पर भी भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। यह मामला केवल यही नहीं  पूरे जिले में बने हुए सभी गोठानो का भी यही बुरा हाल है। नगर पंचायत क्षेत्र हो या नगरपालिका या ग्राम पंचायत सभी के सड़कों पर मवेशी मंडराते हुए प्रतिदिन दिखाई देते हैं जिसके कारण कई दुर्घटनाएं भी घट रही है लेकिन शासन और प्रशासन इस तरफ से अपनी नजरें फेरे हुए हैं।
यदि कहां जाए तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल सरकार की रोका छेका अभियान पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हो रही है। जिले के कई नगर पंचायत क्षेत्रों में कांजी हाउस की कोई व्यवस्था ही नहीं हैं इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त अभियान कितना सफल है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेशवासियों को उक्त अभियान के तहत केवल कर्जदार बनाया जा रहा है। कर्ज के कारण आने वाले समय में भरपाई करने हेतु कई वर्षों का समय लग जाएगा।
गोठान निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह,जनपद अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा,मंडल अध्यक्ष दिनेश पैकरा,बुधना राम,नीरज मिश्रा, अभय पैकरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
close