भाजपा नेताओं ने कहा.काम नहीं हुआ..सिम्पलेक्स को करोड़ों का भुगतान..कांग्रेसियों की खुली पोल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
rajya sabha,election,bjp,nominated,
बिलासपुर— भाजपा नेताओं ने निगम और राज्य सरकार पर सिवरेज मामले में जनता के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव के पहले सिवरेज काम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भ्र्ष्टाचार होने का आरोप लगाया था। साथ ही सरकार बनते ही जांच का आश्वासन दिया था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने जांच करना दूर कम्पनी को ना केवल 8 करोड़ का भुगतान किया। बल्कि 11 करोड़ की बैंक गारंटी को भी माफ कर दिया है। इससे कांग्रेस नेताओं का चाल चरित्र चेहरा सामने आ गया है। 
                  भाजपा नेताओं ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर बताया कि  स्थानीय और राज्य सरकार ने चुनाव के पहले बड़े बड़े वादे किए थे। इसमें से एक वादा सिवरेज जांच का भी था। साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी सिवरेज में भ्रष्टाचार की जांच नही हुई। 
           भाजपा नेताओं ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से सिवरेज का काम ठप है। बावजूद इसके सरकार ने सिवरेज का काम कर रही कम्पनी को 11 करोड़ की बैंक गारंटी माफ कर दिया है। साथ ही बिना काम के 8 करोड़ का भुगतान भी किया है।
         नगर निगम में बैठे नगर सरकार के जनप्र्रतिनिधि और अधिकारी सिवरेज में भ्रष्टाचार के लिए दोषी है। सिम्प्लेक्स इन्फा इस्ट्रक्चर प्रा.लि. को बिना काम के भुगतान पर भुगतान किया जा रहा है। इससे कांग्रेस सरकार का असली चेहरा सामने आ चुका है। प्रकरण में जांच के बाद कांग्रेस के भ्रष्ट नेता और अधिकारियों पर कार्रवाई जरूरी है।
 
close