भाजपा नेता करेंगे प्रदेश सरकार का विरोध..महिला मोर्चा कार्यसमिति की सूची जारी..सविता बनी मण्डल प्रमुख

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर 17 मार्च को प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले के समस्त भाजपा मंडलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष  और  महामंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन में 6 मार्च को अनुसूचित जाति वर्ग के पांच लोगों की जघन्य हत्या कर की गयी है।
 
                     प्रशासन हाथ में हाथ धरे बैठी है। हत्या के विरोध में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने भाजपा द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम जिले के सभी मंडलों में किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

भाजपा महिला मोर्चा रेलवे मण्जल सूची

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर महिला मोर्चा ने रेलवे मंडल महिला मोर्चा पदाधिकारियों और  कार्यसमिति सदस्यों के नाम का एलान किया है। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि सूची का प्रकाशन वरिष्ठ नेताओं के अनुमोदन और कार्यकर्ताओं के सुझाव के साथ जारी किया गया है।    

TAGGED:
close