कांग्रेस नेता का एलान..भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देंगे गोबर और गंगाजल गिफ्ट..सामने आया असली चेहरा ..रेपिस्ट को टिकट देकर..महिला जगत का किया अपमान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—कोंग्रेस  जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आडे़ हाथ लेते हुए गाय का गोबर और गंगाजल देने का फैसला किया है। विजय केशरवानी ने बताया कि चाल चरित्र और चेहरा की दुहाई देने वाली पार्टी भाजपा का चरित्र एक बार फिर सबके सामने आ गया है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में एक बलात्कारी और हिस्ट्रीशीटर को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।इससे प्रदेश की महिला समाज को गहरा धक्का लगा है। महिलाएं अपने आप को अपमानित महसूस कर रही हैं।
 
              बिलासपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भाजपा और प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव पर निशाना साधा है। विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश की सरकार इतना अच्छा काम कर रही है कि आज भाजपा को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में साफ सुथरा प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी को मैदान में उतारना पड़ा है। 
 
               विजय ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानन्द नेताम पर झारखण्ड के एक थाने में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप दर्ज है। घटना के बाद ब्रम्हानन्द पर पास्को एक्ट के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है। जबकि इसी मामले में रायपुर के एक आरक्षक को बर्खास्त भी किया जा चुका है। बावजूद इसके चाल चरित्र और चेहरा की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं ने बलात्कार के आरोपी को प्रत्याशी बनाया है।
 
                   विजय ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम इतना रसूखदार है कि उसके खिलाफ अभी तक कोर्ट में डायरी भी पेश नहीं किया गया है। ना ही नामांकन के समय ब्रम्हानन्द ने अपराध का जिक्र ही किया है। ऐसा किया जाना प्रदेश की आधा आबादी के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
 
                    विजय ने कहा कि दरअसल भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा बहुत ही दागदार है। यही कारण है कि उन्हें एक भी साफ सुथरा चेहरा भानुप्रतापपुर के नहीं मिला है। 
 
                    विजय ने बताया कि भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को एक बार फिर बेनकाब करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को पार्टी के शुद्धिकरण के लिए गंगाजल और गाय का गोबर भेंट किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को  गाय का गोबर और गंगाजल से भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए पार्टी का शुद्धिकरण करने को कहेंगे।
 
                           महतारी हुंकार रैली में केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने महिलाओं के हितों की रक्षा को लेकर बड़ी बड़ी बातें की। लेकिन पार्टी ने उपचुनाव में स्त्री जाति के साथ अपमान करने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया। यह बहुत ही शर्मनाक बात है। भाजपा नेताओं को इसके लिए प्रदेश की महिला समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि बलात्कार के एक आरोपी को प्रत्याशी बनाना छत्तीसगढ़ की महिलाओं का अपमान है।
 
            विजय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेहरू चौक स्थित सरकारी आवास में भाजपा शुद्धिकरण के लिए दोपहर दो बजे गंगाजल और  गाय का गोबर को भेंट किया जाएगा।
close