भाजपा विधायक रंजना ने भेजा विधायक भाई को रक्षा सूत्र..शैलेष पाण्डेय ने कहा..ताउम्र निभाऊंगा निभाऊंगा रिश्ता..बताया..जनसेवा को जीवन लक्ष्य

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— रक्षा बंधन जात पात दीन धर्म से जुदा भाई बहनों के सच्चे प्रेम का त्योहार है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में इस पर्व को सभी पर्वों में श्रेष्ठ और पवित्र कहा गया है। यम और यमुना के  बीच रक्षा बंधन पर्व के किस्से आज भी भारतवासियों की जुबान पर है। मुगल बादशाह को रानी दुर्गावती के भाई बहन का रिश्ता आज भी सबको याद है।  रक्षा बंधन को लेकर भारतीय जनमानस में बहन के प्रति फर्ज निभाने वाले भाई के कई किस्से जहां तहां कहे और सुने जाते हैं। द्रोपदी और कृष्ण के रक्षा बंधन और फर्ज को हमेशा याद किया जाता है।
              इसी क्रम में धमतरी भाजपा विधायक रंजना साहू ने  बिलासपुर नगर विधायक को रक्षा  सूत्र भेजकर भारतीय परम्परा का ना केवल निर्वहन किया। बल्कि शैलेष पाण्डेय ने भी शुभकामनाओं का उपहार देकर जीवन भर बहन के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है।
                   रक्षा बंधन का पर्व का भाई बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ना केवल हिन्दू बल्कि सभी धर्मों में  भाई बहन के रिश्तों को सबसे प्यारा और निश्चल रिश्ता माना गया है। भाई की सूनी कलाई को सजाने को लेकर प्रत्येक बहन को रक्षा बंधन पर्व का बेताबी से इंतजार रहता है। इस बार रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले धमतरी विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने धर्म भाई नगर विधायक शैलेष पाण्डेय को राखी पोस्ट कर सूनी कलाई सजाने का आग्रह किया है।
                  भाजपा विधायक रंजना ने रक्षा सूत्र के साथ एक पत्र भी लिखा है। पत्र में अभिवादन के साथ विधायक शैलेष पांडेय को सदा स्वस्थ्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गयी हैं। सदा जनहित में  काम करने के साथ मार्गदर्शन की भी बात कही हैं। 
           राखी के साथ पत्र मिलने पर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय काफी भावुक नजर आए। उन्होने कहा कि जीवन भर बहन रंजना समेत जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।  जनसेवा ही उनका लक्ष्य है। रंजना साहू की राखी और पत्र में लिखी बातों को मन मस्तिष्क में हमेशा बनाकर रखूंगा। धमतरी विधायक की राखी से उन्हें शक्ति मिली है। शैलेष ने तत्काल उपहार में शुभकानाएं देते हुए रंजना साहू के व्यक्तित्व को दलगत राजनीति से ऊपर होना बताया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close