पीएम की महिमा करते सवाल में उलझे भाजपा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष..कहा मोदी ने दिया ओबीसी को सम्मान..खुद को बाहरी होने से किया इंकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा..हम प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी के काम काज को लेकर जाएंगे। सरकार की पोल खोलेंगे..प्रधानमंत्री के जनहित के किए गए काम को बताएंगे। प्रधानमंत्री के प्रयास से ही देश और प्रदेश में ओबीसी समाज को सम्मान हासिल हुआ है। आजादी के बाद पहली बार केन्द्रीय मंत्रीमंडल में एक साथ 27 लोगों को स्थान मिला है। साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर नरेन्द्र मोदी ने ओबीसी समाज को शक्तिशाली बनाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  भाजपा प्रदेश ओबीसी  प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होने बताया कि आजादी के बाद पहली बार केन्द्रीय मंत्रीमंडल में मोदी ने ओबीसी  वर्ग को तवज्जों दी है। इसके पहले इतना मंत्री ओबीसी से एक साथ नहीं बने। प्रधानमंत्री ने ओबीसी आयोग का गठन कर न्यायिक अधिकार दिया। केन्द्रीय मेडिकल संस्थानों में ओबीसी को 27 आरक्षण के साथ आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण समाज को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया। 

                 अखिलेश सोनी ने बताया कि भाजपा ने हमेशा ओबीसी के विकास पर ध्यान दिया। मण्डल कमीशन रिपोर्ट को लागू करवाने में भाजपा नेताओं की तात्कालीन समय महत्वपूर्ण भूमिका थी। जिसका फायदा आज समाज को मिल रहा है।

                            अखिलेश सोनी ने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार की ओबीसी के प्रति नीयत ठीक नहीं है। सिर्फ बहकाने के लिए एक अध्यादेश लाया गया। और हाईकोर्ट में सारा मामला ध्वस्त हो गया। हमारी मांग है कि राज्य सरकार ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का एलान करे। अन्यथा भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश स्तर पर अगस्त महीने में तहसील स्तर तक उग्र आंदोलन के मजबूर होगा।

                                    ओबीसी में सोनी समाज मात्र 1 प्रतिशत से भी कम है। बावजूद इसके वर्ग के अन्य बड़े समाज को तवज्जों नहीं देकर आपको ही अध्यक्ष बनाया गया। सवाल के जवाब में सोनी ने कहा कि ओबीसी में 95 से अधिक वर्ग है। बताना मुश्किल है कि उन्हें क्यों अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी ने जिम्मेदारी दी उसका निर्वहन कर रहा हूं।

          देखा गया है कि भाजपा अक्सर जाति उपजाति को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में आती है। छत्तीसगढ़ में देशहा सोनी को आप कैसे संतुष्ट करेंगे। सवाल के जवाब में अखिलेश सोनी ने कहा कि उनका जन्म सरगुजा में हुआ है। इसके बाद सोनी ने सवाल को टाल दिया।

         क्या भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में ओबीसी मुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट करेगी। अथवा ओबीसी नेता सीएम पद के काबिल नहीं है। सोनी ने कहा कि पार्टी को फैसला करना है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। यहां भी अखिलेश सवाल को टाल दिया।

                          प्रदेश में ज्यादातर किसान ओबीसी वर्ग से हैं। कांग्रेस सरकार में किसानों को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। भूपेश बघेल के जादू को कैसे खत्म करेंगे। अखिलेश सोनी ने बताया कि किसान परेशान है। खाद नहीं मिल रहा है। हम मोदी के काम को उनके सामने रखेंगे। चुनाव में किसान भाजपा को ही पसंद करेंगे।

               किसान केन्द्र से परेशान है..दिल्ली से लेकर बिलासपुर तक किसानों में केन्द्र के खिलाफ नाराजगी बहुत है। इनमें सर्वाधिक चेहरा ओबीसी का ही है। सवाल के बाद अखिलेश सोनी ने  जवाब देना बन्द कर दिया। उन्होने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने आया हूं। जल्द ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

close