भाजपा सांसद अपने ही बंगले के कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले

Shri Mi
2 Min Read

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से सांसद चुने गए रामस्वरूप शर्मा का शव बुधवार की सुबह उनके बंगले पर लटका हुआ मिला। इस घटना को लेकर अब तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सांसद का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। जानकारी मिली है कि हिमाचल प्रदेश मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा राम मनोहर लोहिया अस्पताल के नजदीक स्थित गोमती अपार्टमेंट में रहते थे। उनका परिवार मंडी में ही रहता था। गोमती अपार्टमेंट में रामस्वरूप शर्मा अपने कुक के साथ रहते थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बुधवार की सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो काफी खटखटाने के बाद बाहर से खोला गया। रामस्वरूप शर्मा अपने कमरे में पंखे पर लटके हुए मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। उनका पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा जा रहा है। मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद दिल्ली में होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक भी स्थगित किए जाने की जानकारी मिली हैं।

जिन परिस्थितियों में रामस्वरूप सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हुआ है ।उस संबंध में विस्तृत जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकती है। लेकिन पहली नजर में आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। स्थिति जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close