भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश लेंगे भाजपा पदाधिकारियों की बैठक,प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश 17 व 18 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 17 जुलाई की प्रातः राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन जी मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के प्रभारी की बैठक लेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उसी दिन प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजकों तथा विभाग के संयोजक-सहसंयोजक की बैठक होगी। 18 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सहप्रभारी बैठक में शामिल होंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है। कोर ग्रुप की बैठक व प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close