Bastar पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, विमानतल पर सादगीपूर्ण अगवानी

Shri Mi
1 Min Read

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को पूर्वान्ह मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर बस्तर पहुंचे। विमानतल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने अगवानी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू तथा हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता बुधराम कारटाम और नीलकंठ कक्केम की हत्या के शोक स्वरूप स्वागत, ढ़ोल नगाड़े, आतिशबाजी जैसे कार्यक्रम निरस्त कर दिए थे। लिहाजा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सामान्य रूप से अगवानी की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर भाजपा सहप्रभारी नितिन नबीन,अजय जमवाल,पवन साय,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद संतोष पांडे, महामंत्री केदार कश्यप, दिनेश कश्यप,किरण सिंह देव , संतोष बाफना आदि भाजपा नेता विमानतल पर मौजूद रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close