Google search engine

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का बिलासपुर प्रवास…महासंपर्क अभियान को करेंगे संबोधित..बोले अमर…9 साल की उपलब्धियों का देंगे हिसाब

बिलासपुर—साल 2014 के पहले देश की अर्थव्यवस्था को देश दुनिया में पैरालाइज इकोनोमिक का नाम दिया जाता था। आज 9 साल में देश का तेजी के साथ विकास हुआ है। देश दुनिया मे भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे मजबूत माना जा रहा है। जल्द ही भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगी। यह बातें भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। इस दौरान पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहिले और भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी मौजूद थे। अमर अग्रवाल ने बताया कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 30 जून को जगतप्रसाद नड्डा बिलासपुर में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

Join WhatsApp Group Join Now

पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल पत्रकारों से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रूबरू हुए। इस दौरान अमर ने पत्रकारों से सवाल जवाब किया। अमर अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का 1 जून से 30 जून तक महासंपर्क अभियान शुरू किया गया है। पांच सौ लोकसभा सीट और चार हजार विधानसभा सीट में महासंपर्क अभियान के दौरान जनता से भाजपा के कार्यकर्ता संवाद करेंगे। विशेष अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान विधानसभा और लोकसभा स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

 अमर ने बताया कि साल 2014 के पहले भारत की नीतियों को पैरालाइज पालिसी के नाम से जाना जाता था। पिछले 9 साल में भारत की सभी नीतियां अच्छी हो गयी है। भारत विश्व का पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। देश परिवार वाद और भ्रष्टाचार से मुक्त होकर विकास की ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है। हमने पिछले 9 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कुछ लोकसभ, कुछ विधानसभा और कुछ घर घर दस्तक अभियान चलाया है। 

 अमर ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने विधानसभा और लोकसभा स्तर पर सभी को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गयी है। बिलासपुर लोकसभा कार्यक्रम की जिम्मेदारी धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले और उन्हें दिया गया है। जनता से संवाद को लेकर हमारी रूपरेखा तैयार है।

अमर ने बताया कि 30 जून को बिलासपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्ड़ा लोकसभा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 19 से 21 जून के बीच यानी तीन दिन प्रदेश के राष्ट्रीय सह प्रभारी नीतिन नवीन कुछ विधानसभा और कुछ लोकसभा स्तर के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

 अमर ने कहा कि हमारा महासंपर्क अभियान 1 जून से शुरू हो चुका है। हम जन जन तक पहुंचकर जनता से सम्पर्क कर रहे हैं। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को सामने रख रहे हैं। महासंपर्क अभियान का उद्देश्य ही जनता से जीवन्त संबध स्थापित करना है।

 अमर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 7 जून को बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस शिविर को लेकर उन्हें कुछ नहीं कहना है। उन्होने महंगाई के सवाल का जवाब दिया। साथ ही राजीव गांधी को कोट किया। उन्होने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राजीव गांधी नानी याद दिलाने की बात कहते थे।

close
Share to...