चौथी बार भी बनाएंगे सरकार…भाजपा बैठक में नेताओं का फैसला…धूमधाम से मनाएंगे बोनस तिहार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
20171001_143324बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री और भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। 3 अक्टूबर को साईंस काॅलेज मैदान में दोपहर 1 बजे आयोजित किसान भईयों को मिलने वाले बोनस की तैयारियों पर हुई। बैठक को संबोधित सांसद लखनलाल साहू के अलावा संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री ने संबोधित किया।
                  बैठक को संबोधित करते हुए लखनलाल साहू ने कहा कि किसानों को मिलने वाले बोनस को हम बोनस तिहार के रूप में मना रहे है। तिहार की शुरूवात प्रदेश में बिलासपुर जिले से हो रही है। कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। साहू ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजनों के बीच रखे। राष्ट्रीय नेतृत्व को कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है कि चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।

                             संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री ने कहा कि किसानों को मिलने बोनस को लेकर कार्यकर्ता चिंतित थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं ने किसानों के हितों को समझा और बोनस का एलान किया। क्षत्री ने बताया कि दीपावली से पहले सभी किसानों को बोनस मिल जाएगा। हमारी सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
          गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह और पार्टी के प्रमुखों के प्रयास से किसानों को बोनस दिया जा रहा है। किसानों के हितों पर दिए जा रहे बोनस को हमने उत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों एवं महामंत्री से बात की है।
                    अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि 3 अक्टूबर के आयोजित होने वाले बोनस तिहार को हमें प्रभावी रूप से मनाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि बोनस तिहार में कार्यकर्ताओं को किसान भाईयों का तिलक लगाकार स्वागत करना है। मोटर साईकिल में भाजपा का झंडा लगाकर रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुॅचना है।

                   बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया।  बैठक में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, महापौर किशोर राय, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

close