जिले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का आगमन 7 नवम्बर को

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी) जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के दौरा कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने पूरी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। बलरामपुर में प्रवेश करते ही जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 09:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष के अम्बिकापुर सर्किट हाउस से निकलकर 9.15 में बरियों मंडल, 09:45 बजे राजपुर मंडल और 10:15 बजे पस्ता मंडल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा,11:00 बजे बलरामपुर आडिटोरियम हाल में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात मंडल पदाधिकारी बैठक व समन्वय समिति की बैठक के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और दोपहर का भोजन भनौरा बूथ अध्यक्ष रमेश सिंह के घर पर कर, 03:00 बजे सर्किट हाउस बलरामपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे इसके बाद शाम 04:00बजे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के निवास पर जिला पदाधिकारियों से मुलाकात कर 05:00 बजे बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close