भाजपा एससी मोर्चा ने बताया..आदिवासी समाज को मिला सम्मान…स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा मुर्मु का नाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपती मुर्मु को एनडीए प्रत्याशी बनाए जाने पर जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने स्वागत किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिला कार्यसमिति बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार भी जाहिर किया है।
             भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में हुई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान सभी नेताओं ने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग से द्रौपती मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया। पदाधिकारियों ने एनडीए सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जाहिर किया।
               बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्णिम अवसर है कि जनजातीय वर्ग के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। कुमावत ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार की द्रौपती मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना यादगार पल है। संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के समता मूलक समाज के स्वप्न को साकार होने जैसा है। 
             रामदेव ने कहा कि मैं केन्द्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूॅ।  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार ने कहा कि 18 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है। और यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की तरफ से अनुसूचित जनजाति वर्ग से मध्यम वर्ग परिवार की महिला द्रौपती मुर्मू जी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है।
          देश के अनेक राज्य सरकारे अन्य राजनैतिक दलों ने द्रौपती मुर्मू जी के पक्ष में समर्थन देते हुए मतदान करने का निर्णय लिया है। हम उन सभी दलों और राज्य सरकारों के प्रति आभार व्यक्त करते है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है।  हम सभी विधायकों और अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले विधायकों से आव्हान और निवेदन करते है कि मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करे।
           बैठक को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्यामलाल मरावी, ने भी द्रौपती मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी को जाहिर किया है। बैठक में मनोहर राज, भारती पंकज परते, हेमंत मरकाम, रमेश कुमार राज, कैलाश कुमार श्याम, रोशन राही, अमित टोप्पो, हेमंत मरकाम, संतोष ध्रुव, सचिन कायरवार, सरोज केरकेट्टा, कैलाश कुमार श्याम, जयपाल ध्रुव, देवेन्द्र राव सोमवार सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close