प्रदेश सरकार पर कोरोना से निपटने में नाक़ामी का आरोप, बिलासपुर के भाजपाइयों ने भी अपने – अपने घरों में दिया धरना

Chief Editor
4 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना का भयावह स्थिति और नियंत्रण में प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी के खिलाफ शनिवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिले में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक भाजपा के लोगों ने अपने अपने घरों में धरना दिया । लॉकडाउन के दौरान लोगों ने अपने -अपने हाथों में तख़्तियां लेकर घर पर धरना दिया और सोशल मीडिया के ज़रिए भई अपने मुद्दे प्रदेश के सामने रखे।

सरकार के रवैये के विरोध में श्लोगन की तख्तियां रखकर नारेबाजी करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपने निवास स्थान परसदा, सांसद अरूण साव निवास स्थान बापजी पार्क, , विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी निवास स्थान शिव कृपा कुंज रिंग रोड 2 नर्मदा नगर सिद्ध शिखर अपार्टमेंट के पीछे, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह निवास स्थान ग्राम पौंसरा, , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता पाण्डेय निवास स्थान पाण्डेय बाड़ा तखतपुर, पूजा विधानी निवास स्थान हेमू नगर, राजा पाण्डेय निवास स्थान गजानन विहार कॉलोनी मोपका, अमरजीत दुआ निवास स्थान विनोवा नगर शेष कॉलोनी, राजेश त्रिवेदी स्थान सेक्टर 27 नया रायपुर, लवकुश कश्यप निवास स्थान क्र.08 भेड़ीमुडा रतनपुर, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक निवास स्थान ग्राम कुरेली वार्ड क्र.1 पो.सागर तह.तखतपुर, मोहित जायसवाल निवास स्थान नवागांव सल्का वार्ड क्र.1 मेनरोड तह.कोटा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि निवास स्थान ग्रीन पार्क कॉलोनी, रायपुर रोड, बिलासपुर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी निवास स्थान हेमू नगर, रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे भेड़ीमुड़ा खईयापारा, कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक पडावपारा वार्ड क्र.2 कोटा, बिल्हा जनपद अध्यक्ष राधिका जितेन्द्र जोगी ग्राम डोडकी पो.तह बिल्हा, कोटा जनपद अध्यक्ष मनोहर राज मु.पो. छतौना व्हा.बेलगहना, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय द्वारिकापुरी नवाडीह सीपत, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी बिरकोना कुपुर तालाब के पास, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी 27 खोली वार्ड क्र.15 विकास नगर बिलासपुर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष यास्मीन खान राजकिशोर नगर होली नर्सरी स्कूल के सामने सहित बिलासपुर जिले में निवासरत् जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य, स्थायी सदस्य, स्थायी आमंत्रित, विशेष आमंत्रित, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मंडल के संगठन प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सहसंयोजक, प्रकोठ के जिला संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र के संयोजक सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ प्रभारी व समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मनीष अग्रवाल ने भी दिया घरना

भाजपा के युवा नेता मनीष अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में करो ना लगातार बढ़ता जा रहा है जनसंख्या की दृष्टि से संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य प्रथम स्थान पर आ गया है। बावजूद इसके करोना के खिलाफ लड़ाई में प्रारंभ से ही छत्तीसगढ़ राज्य सरकार लापरवाह बनी हुई है । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के उच्च पदों पर बैठे नेताओं की आपसी प्रतिद्वंद्विता का भुगतान जनता को भुगतना पड़ रहा है। कोरोना महामारी से निजात मिले इस हेतु राजनीतिक लड़ाई के कारण सफलता नहीं मिल पा रही है और इसका दुखद परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है ।        छत्तीसगढ़सरकार अभी भी व्यवस्था सुधारने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने अस्पतालों में बेड की व्यवस्था ऑक्सीजन वेंटीलेटर उपलब्ध करवाने और संक्रमण की दर को कम करने का कोई ठोस कदम उठाती नहीं दिख रही है


close