भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले..लखमा के बयान को गंभीरता से नहीं लिया जाए.. 2023 में बनेगी भाजपा की सरकार

BHASKAR MISHRA

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अरूण साव पहली बार मस्तूरी विधानसभा पहुंचे। प्रथम आगमन पर देवरीखुर्द में  स्थानीय भाजपा नेताओं ने सांसद साव का जोशिला स्वागत किया। अरूण साव ने भी जोशिला भाषण दिया। उन्होने बताया कि लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हुआ है। 170 लोगों ने भाजपा में प्रवेश कर 2023 में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया है।

                      प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद अरूण साव पहली बार मस्तूरी विधानसभा पहुंचे। देवरीखुर्द में स्थानीय भाजपा नेताओं ने अरूम साव का जोशिला स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष और मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति  बांधी और व्हीपी सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

                            कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमाला से स्वागत किया। पत्रकारों से सांसद साव ने बताया कि 170 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया है। चूंकि लोगों का सरकार से मोहभंग हो गया है। इसलिए यह सिलसिला चलता रहेगा। 

             साव ने बताया कि कार्यकर्ता और जनता के बीच प्रदेश सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है। विधानसभा चुनावन 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। कानून  व्यवस्था बदतर स्थिति में है। अपराधियों का बोलबाला है।

            एक सवाल के जवाब में सांसद साव ने बताया कि लखमा के बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है। अपराध और माफियाराज का बोलबाला है। निश्चित रूप से 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी।

TAGGED:
close