भाजपा समर्थकों ने दिखाया काला झण्डा..PHE मंत्री गुरू रुद्र का आरोप..समाज को भाजपा सरकार ने बहुत किया नुकसान..आंकड़ा सामने आते ही बढ़ाया जाएगा आरक्षण

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—कांग्रेस सरकार के कबीना मंत्री गुरु रुद्र ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने काफिले को काला झण्डा दिखाया है। समाज को भाजपा सरकार ने ही सर्वाधिक नुकसान पहुंचाया है। लेकिन समाज को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि 2021 जनसंख्या की गणना सामने आने के बाद संख्या के अनुसार आरक्षण प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। समाज का गुरू होने के कारण समाज के लोगों के लिए अपने लेटरहेड पर पत्र लिखुंगा। यह बातें पत्रकारों से चर्चा के दौरान पीएचई मंत्री गुरू रूद्र ने कही।

                   तखतपुर विधानसभा क्षेत्र तुर्काडीह में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में प्रदेश के पीएचई मंत्री गुरू रूद्र ने  शिरकत किया। छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान गुरु रूद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश का तेजी के साथ समग्र विकास हो रहा है। प्रदेश के मुखिया सभी को साथ लेकर चल रहे है।

भाजपा सरकार से समाज को नुकसान

               तुर्काडीह कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने काला झण़्डा दिखाया..क्या समाज के लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश है। पीएचई मंत्री गुरू रूद्र ने आरोप लगाया कि समाज के साथ भाजपा सरकार नहीं है। 2021 में जनगणना होना था..नहीं हुआ। संख्या के आधार पर आरक्षण निर्धारित किया जाना था। जिसके चलते कई प्रकार की समस्याएं सामने आयी। प्रदेश सरकार ने सतनामी समाज को संख्या के आधार पर आरक्षण दिया है। जिस दिन वास्तविक आंकड़ा आएगा..बढ़ी हुई संख्या के आधार पर समाज को आरक्षण दिया जाएगा।  समाज की जितनी संख्या बढ़ी होगी उसी के अनुसार आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। 

भाजपा समर्थकों ने दिखाया काला झण्डा

                                पीएचई मंत्री ने कहा 15 साल में भाजपा सरकार ने समाज को बहुत नुकसान पहुंचाया है। आरक्षण प्रतिशत 16 से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया। यही कारण है कि आज सतनामी समाज भाजपा के साथ नहीं है। तुर्काडीह में काला झण्डा दिखाने के सवाल पर रूद्र गुरू ने कहा कि यह काम भाजपा समर्थकों का ही है। दरअसल भाजपाइयों को विकास से कोई मतलब भी नहीं है।    

जरूरत पड़ी तो लेटरहेड पर लिखकर दूंगा

                इस दौरान रूद्र गुरू ने यकीन दिलाया कि वास्तविक आंकड़ा सामने आने के बाद समाज का आरक्षण संख्या के आधार पर बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है।जरूरत पड़ी तो समाज का गुरू होने के कारण लेटरहेड पर लिखकर दूंगा। 

केन्द्र बताए फण्ड की कमी क्यो

              पीएचई मंत्री ने कहा कि नल जल योजना का काम तेजी किया जा रहा है। लाखों घरों तक कनेक्शन पहुंच गया है। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का आरोप है कि नल जल योजना का काम प्रदेश में संतोषप्रद नहीं है। सवाल के जवाब में पीएचई मंत्री ने बताया कि पन्द्रह साल भाजपा की सरकार थी..उन्होने क्या किया। योजना के लिए केन्द्र ने फण्ड नहीं दिया। किसी तरह राज्य शासन ने प्रयास कर योजना को आगे बढ़ाया है। यदि योजना को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत है तो इसके लिए केवल और केवल केन्द्र सरकार है।

पुलिस अधिकारी को फटकार

                    पत्रकारों से रूबरू होने के बाद पीएचई मंत्री ने पुलिस अधिकारी को बन्द कमरे में जमकर फटकारा। काला झण्डा दिखाए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर किया।  पुलिसिंग में लापरवाही को लेकर ना केवल सख्त निर्देश दिया..बल्कि मामले को गंभीरता के साथ लिए जाने को भी कहा।

close