सुशासन दिवस के रूप मनाया जाएगा भारत रत्न का जन्मदिन..पीएम करेंगे संबोधित..9 करोड़ किसानों को मिलेगा 18 करोड़

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—हर साल की तरह इस साल भी भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। जिला भाजपा कमेटी वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक का आयोजन करेगी। नेता और कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री के उद्देश्यों को सामने रखेगी। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

             25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम किसान योजना के तहत 18 हजार करोड़ रूपए 9 करोड़ किसानों के खाते में डालेंगे। जन्मदिन उत्सव  पर प्रधानमंत्री देश के किसानों को दोपहर 12.00 बजे संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न टीवी चैनलों और  सोशल मीडिया के माध्यम से देश भर में किया जाएगा।

                    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिले के सभी विकास खण्ड में  बड़ी स्क्रीन लगाया जाएगा। किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कर और सभी एपीएमसी , सहकारी संस्थाओं के बाहर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के भाषण को सुना जाएगा।

            भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बताया कि केन्द्र की तरफ से किसानों के बीच पत्रक का वितरण किया जाएगा।  इस दौरान किसानों को नीम कोटेड यूरिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वायल हेल्थ कार्ड, एम.एस.पी. के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी, पीएम सिंचाई योजना, किसान रेल, 10 हजार एफपीओ को 1 लाख करोड़ रूपए का निवेश के बारे में बताया जाएगा। राष्ट्रीय और प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिले में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि समेत जिला स्तर के साथ सभी पदाधिकारी किसी न किसी विकासखंड पर कार्यक्रम में भाग लेंगे।

                 कार्यक्रम के बारे में जिले के  सभी भाजपा नेताओं को  सोमवार को वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी गयी।

TAGGED:
close