भाजपा महिला संगठन ने किया.. वैक्सीनेशन सेन्टर कर्मचारियों का सम्मान..बताया असली वारियर्स

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- भाजपा नेत्रियों ने सिम्स पहुंचकर कोविड 10 सेन्टर स्थित वैक्सीनेशन करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया है। भाजपा नेत्रियों ने बताया कि कमोबेश देश का हर व्यक्ति इस समय कंधे से कंधा मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। लेकिन कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई मेडिकल स्टाफ लड़ रहा है। खासकर वैक्सीनेशन अभियान में शामिल मेडिकल स्टाफ का इस मुहिम में बहुत बड़ा योगदान है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

               डॉ.आरती पाण्डेय ने बताया कि भाजपा नेत्रियों ने वैक्सीनेशन सेन्टर में सेवा दे रहे कर्मचारियों को सम्मानित किया है। इससे निश्चित रूप से कर्मचारियों के उत्साह बढ़ा है। पूरी शिद्दत के साथ सभी कर्मचारी लोगों के समर्थन और प्रेरणा से अपने काम को अंजाम दे रहे है। खुद को संकट में रखने के बाद भी उनके उत्साह में किसी प्रकार की नहीं है। इसका श्रेय निश्चित रूप से जनमानस के सहयोग और उत्साहवर्धन को जाता है। 

              भाजपा नेत्रियों ने डॉ. समीनर जैन, डॉ.अदिति चन्द्राकर, उमा सिंह, तेरस कोर्राम, सुदीप राम, ज्योति बंसल, मिथलेश मरकाम, शैलेन्द्र भोई, शैलेन्द्र रावत, चन्द्रकांता कश्यप, डॉ आरती पाण्डेय का सम्मान श्रीफल, गुलाब और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।

          मेडिकल स्टाफ के कर्मचारियों का स्वागत भाजपा नेत्री सुधा गुप्ता, रूक्मणि कौशिक, अन्नपूर्णा तिवारी, विभा गौरहा, संध्या सिंह, निशा प्रधान, वर्षा राजपूत, ने किया। भ

close