दाण्डी मार्च दिवस पर बिलासपुर में भी भाजपाइयों ने किया शहीदों को याद.. अमर ने कहा 75 सप्ताह चलेगा अमृत महोत्सव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—–आजादी की 75वीं वर्ष गांठ पर 75 सप्ताह तक चलने वाली अमृत महोत्सव के माध्यम से देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुती देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन और उनके कार्यो से देश को नई ऊर्जा मिलेगी। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। अमर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ दांडी मार्च की शुरूवात 12 मार्च 1930 में साबरमति आश्रम से की थी।
 
             अमर अग्रवाल शनिचरी पड़ाव स्थित जयस्तम्भ पहुंचकर महात्मा गांधी की दाण्डी मार्च को याद किया। अमर अग्रवाल ने कहा कि दांडी मार्च के बाद देश में सभी लोग अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट हुए। यही से महात्मा गांंधी ने अंग्रेजों के खिलाफ सबसे बड़ा आंदोलन का बिगुल फूंका। इस दौरान अमर अग्रवाल ने नम आखों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। साथ ही भारत माता के सच्चें सपूतों के जीवन पर प्रकाश भी डाला। अमर ने बताया 1947 में देश को आजादी मिली। हम प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाते  है।
 
          अगव्राल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आजादी की 75वीं वर्ष गांठ पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसकी शुरूवात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमति आश्रम से झंण्डी दिखाकर किया है। रवाना किया है जो पूरे देश में महोत्सव के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 75 सप्ताह तक चलेगा। अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वयं बिलासपुर में इसी स्थान पर आये थे। और लोगों को एकजुटता का पाठ पढ़ाकर आजादी के आंदोलन में शामिल किया था।
 
                   सांसद अरूण साव ने कहा कि देश की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होने वाले है। आजादी की लड़ाई के दौरान भारत माता के बीरों ने विभिन्न माध्यमों से आजादी में योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एक कमेटी का गठन कर 12 मार्च से 75 सप्ताह तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। आजादी की लड़ाई के दौरान, वह स्थान, वह लोग जिन्होंने अपना जीवन आजादी के लिए कुर्बान किया। उन्हें याद किया जाएगा। साव ने कहा कि मैं देश की आजादी में प्राणों की आहुती देने वाले योद्धाओं को नमन करता हूॅ।
 
                  इस अवसर पर पूर्व महापौर किशोर राय, विनोद सोनी, मनीष अग्रवाल, गोपी ठारवानी, अरविंद बोलर, राजेश मिश्रा, जयश्री चौकसे, निखिल केशरवानी, शैलेन्द्र यादव, श्रीकांत सहारे, योगेश बोले, बंधु मौर्य, कमल कौशिक अनमोल झा, रजनी यादव, बबिता ताम्रकार, रोशन सिंह, रोशन राही, रोहित मिश्रा, छोटेलाल जायसवाल, रामचरीत श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव, कमल कौशिक, सोम्या रंजीता, सारिका सोनी वैभव जायसवाल, सीटू शर्मा, मनीष पाठक, दीपक साहू, अतुल बापते सन्नी रजक, संदीप केशरी, आशीष मिश्रा, देवेश सोनी, आशीष तिवारी, रामेश्वर भोई, रवि मोहुर, छेदी कश्यप, आनंद, अनिल गुप्ता, श्याम साहू, मंजूला सिंह, नीलू बिष्ठ सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
TAGGED:
close