हर बूथ पर BJP कार्यकर्ता 15 दिन मे 75 घंटे संगठन का काम करेंगे

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार 30 मई से 15 जून 2022 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जायेगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा के मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में हुई।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि 31 मई मंगलवार को आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत् प्रातः 9.30 बजे से मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करना है, किसान सम्मान निधि मा.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी किया जायेगा और सीधा प्रसारण होगा जिसे कार्यकर्ताओं को बड़ी स्क्रीन लगाकर संबोधन को सुनना एवं देखना है। श्री कुमावत ने आजीवन सहयोग निधि, बूथ समीक्षा पत्रक, विस्तारक उपस्थित पत्रक की जानकारी मंडल अध्यक्षों से ली और कहा कि 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत् 1 जून से 15 जून तक सभी बूथ में 15 दिन प्रति दिन 5 घंटे एवं कुल 75 घंटे कार्यकर्ताओं को बूथ में देना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मोदी सरकार के 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम हेतु बिलासपुर जिला के प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल एवं जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह ठाकुर को बनाया गया है।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, दुर्गा प्रसाद कश्यप, लखन पैकरा, सैय्यद मकबूल अली, लोकेशधर दीवान, पल्लव धर, सीमा पाण्डेय, अशोक कौशिक, चंद्रप्रकाश मिश्रा, अरविंद बोलर, पेंगन वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, जनक देवांगन, राजेन्द्र कुमार राठौर, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, महाराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, बीआर महोबिया, संतोष कश्यप, पवन श्रीवास, नारायण गोस्वामी, दिनेश देवांगन सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close