भाजपा युवा नेताओं ने इंजीनियर को गिफ्ट किया प्लास्टिक फैन..बिजली की आवाजाही पर जताया आक्रोश..घेराव कर बताया करेंगे उग्र आंदोलन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— बार बार बंद हो रही बिजली के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल ने बिजली विभाग का घेराव किया। नाराज युवा नेताओं ने इंजीनियर को प्लास्टिक का पंखा देकर आक्रोश को जाहिर किया। साथ ही लोगों को आ रही बिजली समस्या का समाधान करने को हा। इस  दौरान भाजपा युवा नेताओं ने उग्र आँदोलन किए जाने की भी बात कही।
                बिजली की आंख मिचौली के खिलाफ गुरूवार को भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मण्डल के नेताओं ने अशोक नगर सरकंडा स्थित बिजली कार्यालय के घेराव किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शहर की बिजली व्यवस्था चौपट हो गयी है। दिन में 10-10 बार बिजली का आना जाना लगा रहता है। शिकायत के बावजूद बिजली विभाग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 
                   युवा नेताओं ने इस दौरान एई डोमेन्द्र साहू को ज्ञापन दिया। बिना किसी कारणों के बंद हो रही बिजली समस्या पर  रोक लगाने को कहा। इस दौरान उत्तर मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है बिलासपुर शहरवासियों को आए दिन बिजली की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। हमने जनता को हो रही परेशानियों को एई डोमेन्द्र साहू से लिखित में अवगत कराया है। मोमबत्ती और प्लास्टिक का पंखा भी भेंट किया है। 
                  वाजपेयी ने कहा कि बिजली कटौती बन्द नही होती तो भाजपा युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी।  प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी , भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदु मिश्रा , भाजयुमो मन्डल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी , जिला कार्यसमिति सदस्य अनुभव शुक्ला , भाजयुमो महामंत्री विश्वजीत ताम्रकार , अंचल दुबे , दीपक यादव , अभिषेक तिवारी , तुषार साव , सागर यादव , शौर्य सराफ, अशोक राजपूत ,विकास जाधव, दुर्गेश यादव , विकास यादव,रवि सिंह , आशीष श्रीवास , आयुष दुसेजा, आयुष कश्यप , यश कश्यप , देवर्षि बाजपेयी,अनीश तिवारी, संतोष शर्मा , दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में उत्तर मंडल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।  
close