जोश में भाजपा युवा नेताओं ने खोया होश..अध्यक्ष पर भिड़ पड़े..नेताओं ने कहा..नहीं हुई मारपीट..दुर्गेश ने कहा..कुमावत पिता समान

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर..भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेताओं ने आज नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया। कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी, हर्षिता पाण्डेय, रामदेव कुमावत, मनीष अग्रवाल समेत युवा नेता महर्षि वाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, रोहित मिश्रा, निखिल केशरवानी, रोशन सिंह,दाऊ शुक्ला, दुर्गेश पाण्डेय समेत सैकड़ों युवा नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत किया।
                 कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने आज नेहरू चौक में प्रदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के अलावा पार्टी के सभी संगठनों ने हिस्सा लिया।
                      नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा यूथ समेत सभी वक्ता नेताओं ने सरकार पर युवाओं के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने  36 वादे तो किए लेकिन किसी वादा को नही निभाया।
           कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि 20 लाख युवा बेरोजगारों को रोजगार देेंगे। बेरोजगारों को ढाई हजार प्रति महीना भत्ता दिया जाएगा। आज करीब चार साल होने को है। लेकिन ना तो रोजगार ही मिला और ना ही बेरोजगारी भत्ता ही दिया गया। 
 मंच पर अध्यक्ष से तू-तू मैंं-मै
              नेहरू चौक में भाषण कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष और युवा नेताओं के बीच भाषण दिए जाने को लेकर जमकर तू-तू,मै-मै का नजारा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा के कार्यक्रम में दाऊ शुक्ला, दुर्गेश पाण्डेय, रोशन सिंह, और रोहित मिश्रा ने भाषण देने के लिए सूची में नाम दर्ज करने को कहा। लेकिन मंच पर मौजूद जिला भाजपा अध्यक्ष ने समया भाव की दुहाई देकर कुछ का नाम नहीं लिखा। तो कुछ को डांटकर मंच से नीचे उतार दिया। इस बात को लेकर युवाओं की आंख चढ़ गयी है।
                  नाम नहीं छापने की शर्त पर एक युवा नेता बताया कि कार्यक्रम युवाओ का है। लेकिन संगठन के नेताओं ने हाईजैक कर लिया। जबकि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किसी का सहयोग नहीं मिला। चूंकि कार्यक्रम युवा मोर्चा का है। इसलिए युवा नेताओं को भाषण देने का अधिकार है। लेकिन अध्यक्ष ने समझाने की वजाय गलत व्यवहार किया। पार्षद से लेकर अन्य लोगों को बोलने तो दिया। लेकिन युवाओं को मौका नहीं दिया। इस बात को लेकर गहरी नाराजगी थी।
  रैली के दौरान मारपीट
            धरना प्रदर्शन के बाद रैली कलेक्टर कार्यालय की तरफ रवाना हुई। पेट्रोल पम्प के सामने जैसे ही बैनर पोस्टर लेकर युवा नेता पहुंचे। इसी दौरान पीछे से अध्यक्ष ने कुछ लोगों को धक्का देकर हटाया। दुर्गेश पाण्डेय का हाथ पकड़ कर धकेल दिया।
               इस बात को लेकर नाराज दुर्गेश पाण्डेय ने अध्यक्ष पर हाथ उठा दिया। सूत्र की माने को दुर्गेश ने ऐसा दो तीन बार किया। लेकिन मौके पर मौजूद युवा नेताओं ने बीच बचाव किया।
 कुमावत पिता के समान
             मामले में दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि संभव है कि धक्का मुक्की हुई हो। लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष पिता के उम्र के हैं। उनका हम सम्मान करते हैं। हाथ उठाने की बात ही नहीं है।
 हमे जानकारी नहीं..रजनीश सिंह
             बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने बताया कि सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। हमने एकता के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। युवाओं को ना तो बेरोजगारी भत्ता ही मिला। और ना ही नौकरी।
                      रजनीश सिंह ने कहा कि भाजपा युवा नेता अनुशासित है। मारपीट का सवाल ही नहीं उठता है। रामदेव कुमावत हमारे जिला अध्यक्ष हैं।
कोरी अफवाह..हर्षिता पाण्डेय
             महिला आयोग की पूर्व हर्षिता पाण्डेय ने बताया कि रैली और घेराव के बाद हमें भी ऐसी कुछ जानकारी मिली। लेकिन सच्चाई तो यह है कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। हमने उग्र प्रदर्शन किया।सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। वरिष्ठ नेताओं के साथ ज्ञापन भी दिया है। 
 बेरिकेट्स पर चढ़कर प्रदर्शन
                       धरना प्रदर्शन के बाद सभी नेता कलेक्टर कार्यालय की तरफ रैली के साथ रवाना हुए। इस दौरान महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय समेत युवा नेता बेरिकेट्स लांघने का प्रयास किया। इस दौरान सभी नेताओं को पुलिस सुरक्षा का सामना करना पड़ा।
close