भाजपा युवा नेताओं ने घेरा थाना..कराया शिकायत दर्ज..बताया..राजनैतिक संरक्षण में फल रहा अपराध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मण्डल के नेताओं ने सरकन्डा थाना का घेराव किया। लिखित शिकायत कर बताया कि शहर में अपराध और अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण दिया जा रहा है। बढ़ते अपराध से शहर का वातावरण बिगड़ गया है। जनता में दहशत है..कब कहां कोई हादसा का शिकार हो जाए।  इस दौरान युवा नेताओं ने उग्र आंदोलन की चेतवानी भी दी है।
                      भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल ने सरकंडा थाना का घेराव किया। इस दौरान भाजपा युवा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी को अंजाम दिया। युवा नेताओं ने लिखित शिकायत कर बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बिलासपुर शहर अपराध का पर्याय बन गया है। प्रतिदिन शहर में चोरी, लूट , जमीन कब्जे , मारपीट , वसूली , की वारदातें हो रही है। पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। लोग कहने से परहेज नहीं कर रहे कि अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण हासिल है। मामले को रफा दफा कर दिया जाता है।  
            महर्षि वाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में 15 साल भाजपा की सरकार रही। शहर में 20 साल अमर अग्रवाल विधायक रहे। इन 20 सालो में जितनी आपराधिक घटनाएं नही हुई उससे कई गुना अपराध मात्र तीन साल में हो गया है।  साढ़े तीन साल पहले तक लोग बिलासपुर को न्यायधानी के नाम से जानते थे। आज लोग अपराधानी कहने लगे हैं।
               भाजयुमो सरकंडा अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया कि पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा 746 आपराधिक प्रकरण सरकंडा थाने में दर्ज किया गया।  पुलिसिंग की व्यवस्था पूरी तरह से ठप  है। हमने आज सरकंडा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत कर अपराध पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। यदि मांग को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।
         प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रुप से चंदु मिश्रा , श्याम साहू , डीके साहू , गागी दुआ ,केतन सिंह, विशाल कुलकर्णी , कंचन दुसेजा,गंगा साहू , अनिता रजक , दीपक यादव , अभिषेक तिवारी ,रवि सिंह,मनीष कौशिक, संस्कार सोनी, बादल बाकरे, विकास यादव,अशोक राजपूत, तुषार साव , सागर यादव ,शौर्य सराफ ,अनमोल तिवारी, आयुष दुसेजा,सिद्धार्थ श्रीवास , अनीश तिवारी, विकास जाधव, प्रकाश ठाकुर,आर्यन ,सौम्य ,विकाश ,यशश पांडेय, यश कश्यप आयुष कशयप ,वैभव , राजेश सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close