भाजपा यूथ टीम ने किया जवानों का सम्मान ..मण्डल अध्यक्ष ऋषभ ने कहा..हमारी हर सांस जवानों का कर्जदार..हमने किया गर्व महसूस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– भाजपा प्रदेश युवा अध्यक्ष के निर्देश और मार्गदर्शन में बेलतरा मण्डल युवा भाजपा टीम ने घर पहुंचकर सेना से रिटायर्ड जवानों का सम्मान किया। बेलतरा मण्डल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी की अगुवाई में यूथ टीम जवानों के घर पहुंचकर शाल श्रीफल के साथ अपनी आस्था और श्रद्धा को जाहिर किया। इस दौरान ऋषभ ने कहा कि हमारी एक एक सांस जवानों का कर्जदार है। क्योंकि जब सीमा पर जवान होते हैं तो देश रात को चैन की नींद सोता है और दिन में देश की सेवा करता है।
 
                   बुधवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश और भाजयुमो जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा शहर मंडल ने घर पहुंचकर सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया। सम्मान कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे मण्डल अध्यक्ष ऋषभ और उनके साथियों ने सैनिकों के प्रति अपनी आस्था और विश्वास को सैनिकों के प्रति जाहिर किया।
 
              ऋषभ की अगुवाई में भाजपा यूथ टीम ने थल सेना से सेवानिवृत्त वीरेंद्र कुमार और  वी.सी.सरकार के घर पहुंचकर शाल श्रीफल भेंट किया। साथ ही अपनी भावनाओं को पेश किया। इसके अलावा ऋषभ और यूथ टीम ने वायु सेना से सेवानिवृत्त  रामनारायण झा के निवास पहुंचकर शाल और श्रीफल भेंट कर योगदान को याद किया।
 
                 इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी और मण्डल अध्यक्ष ऋषभ ने कहा कि प्रदेश स्तर पर सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम का चलाया जा रहा है। जिसके तहत बिलासपुर जिले के सभी मंडलों में निवासरत सैनिकों और परिजनों का सम्मान किया जा रहा है।
        
               भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने बताया कि देश की एक एक सांस सैनिकों का ऋणी है। हमारे जवान जल थल और नभ में दुश्मनों से निगहबानी करते हैं। यही कारण है कि रात की नींद और दिन चैन से गुजारते हैं।  आज हमने जवानों का सम्मान किया। ऐसा कर हमने गर्व भी महसूस किया है। हमें अपने वीर जवानों पर नाज है। यह सभी लोग देश के धरोहर हैं। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल झा,जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मीकांत शास्त्री,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close