भाजपा यूथ विंग बेलतरा मंडल ने थाना परिसर में रोपा पौधा..अल्पसंख्य मोर्चा ने भी किया रोपण.. सभी ने किया डॉ.मुखर्जी के योगदान को ताजा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—–डॉ.श्यामा प्रसाद जयंति के अवसर पर भारतीय जनता के नेताओं ने पौधरोपण किया। युवा मोर्चा बेलतरा शहर मंडल के नेताओं ने सरकन्डा थाना परिसर में पौधा लगाया। अल्पसंख्या मोर्चा के पदाधिकारियों ने मरीमाई कब्रिस्तान पहुंचकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को याद करने के साथ पौधरोपण किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

             भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल बेलतरा और जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं के साथ डॉ.श्यामा प्रसाद को जयंति पर याद किया। इस दौरान युवा नेताओं ने सरकन्डा थाना परिसर और अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने मरीमाई कब्रिस्तान में पौध रोपण किया।

              सरकन्डा थाना पहुंचकर रजनीश सिंह ने पौधरोपण के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजनीति के साथ साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। डॉ. मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलकर समाज और देश के प्रति रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है।

           भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने बताया कि जीवन का मुख्य आधार आक्सीजन है। जीवन की कल्पना बिना आक्सीजन की संभव नहीं है। जीवन के लिए पर्यावरण का संतुलित होना बहुत ही जरूरी है। कोरोना महामारी ने लोगों को समाज के प्रति सजग किया है। हमें अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वहन करना है। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी पौोधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष ,डीएसपी सरकंडा मीनाक्षी पाण्डेय, सरकंडा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल झा,भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नजय त्रिपाठी,महामंत्री जित्तू साहू,पार्षद ओमप्रकाश पाण्डेय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, पार्षद ओमप्रकाश पाण्डेय,संजय पटेल, विवेक ताम्रकार,प्रणव शर्मा,यश देवांगन,ईश्वर यादव,लाला यादव,अभिषेक साव,ओमकार पटेल,सुमित मोहले,उदित सिंह,अंकीत गुप्ता,हिमांश देवांगन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी किया पौधरोपण

          जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने तालापारा मरी माई कब्रिस्तान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली, वरिष्ठ नेता सलीम, जिला महामंत्री नवीन मसीह, जिला मंत्री हनीफ खान , जिला विशेष आमंत्रित सदस्य मोहम्मद जावेद , शाहिद रजा ,  मोहम्मद हाफिज, हरजीत मक्कड़, राजेंद्र सिंह , मंडल अध्यक्ष सिकंदर खान , मंडल महामंत्री एरीक एंथोनी  मंडल विशेष आमंत्रित सदस्य कमल छाबड़ा ,इमरान,वीरेंद्र यादव के अलावा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे।
Share This Article
close