भाजपा युवा मोर्चा ने जलाया पुतला..पीड़ित परिवार के लिए मांगा न्याय..18 को कैंडल मार्च

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—जशपुर जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान दर्दनाक घटना के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने  मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा के साथ नौकरी की मांग की है। 
 
           जशपुर जिले के पत्थलगकांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत और घायल होने की खबर के बाद युवा मोर्चा ने आक्रोश जाहिर किया। इसी क्रम में बिलासपुर विधानसभा स्तर पर भाजपा संगठन ने एक साथ प्रदर्शन किया। 
 
                    भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मण्डल सरकन्डा अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में पत्थलगाँव दर्दनाक घटना के विरोध में प्रदर्शन किया गया। मृतक और घायलों का मुआवज़ा बढ़ाने की माँग की गयी। साथ ही महामाया चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया।
 
             युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया की रविवार को बिलासपुर जिले के प्रत्येक मंडलो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया। प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द मुआवज़ा बढ़ाने और मृतक परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की माँग की गयी है।
 
           पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से केतन सिह , सिद्धार्थ शुक्ला , वैभव जायसवाल , आशीष पांडेय , महर्षि बाजपेयी , विश्वजीत ताम्रकार , दीपक यादव , अखिल गुरूवानी , मनीष कौशिक , अभिषेक तिवारी , संस्कार सोनी , रवि सिंह , दुर्गेश यादव , विकास यादव , तुषार साव , आशीष श्रीवास, विवेक कश्यप , हर्षित दुबे , सिद्धार्थ श्रीवास सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
कैण्डल मार्च
 
            जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि 18 अक्टूबर सोमवार को शाम 5.30 बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कैण्डल मार्च लाल बहादुर शास्त्री शाला से निकलकर गोल बाजार, तेलीपारा होते हुए पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुॅचेगा। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी मंडल कार्यसमिति सदस्य और समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
 
close