भाजपा युवा मोर्चा ने जलाया सरकार का घोषणा पत्र..जंग का किया एलान..मांगा बेरोजगारी भत्ता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ पोस्टर लगाया। साथ ही कांग्रेस के 2018 चुनावी घोषणापत्र को जलाया भी। भाजपा युवा नेताओं ने बताया कि पोस्टर लगाना और कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र को प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।
               भाजपा युवा मोर्चा  उत्तर मण्डल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाया है। साथ ही प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र को आग के हवाले किया गया है। महामाया चौक सरकंडा में सभी कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर आंदोलन किया। कांग्रेस के 2018 विधानसभा चुनाव के लोक लुभावने घोषणापत्र को आग के हवाले किया।
               महर्षि बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि सरकार बनते ही सबसे पहले बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बेरोजगारों को प्रतिमाह 2500₹ भत्ता दिया जाएगा। सरकार बनने के लगभग साढ़े तीन साल से अधिक हो चुके हैं। आज तक छत्तीसगढ़ के युवाओं को ना तो रोजगार मिला और ना ही बेरोजगारी भत्ता।
           छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं से भद्दा मजाक किया है। प्रदेश का युवा नौकरी और बेरोजगारी भत्ते के लिए दर दर भटक रहा है ।युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा ने महामाया चौक में कांग्रेस के घोषणापत्र को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है।
      प्रदर्शन कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल प्रभारी रोहित मिश्रा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केतन सिंह , अभिषेक चौबे ,अंचल दुबे, दीपक यादव , अभिषेक तिवारी , संस्कार सोनी, तुषार साव , सागर यादव , अशोक राजपूत, मोनू जायसवाल,आयुष दुसेजा, आयुष कश्यप, विकास जाधव ,प्रदीप शर्मा समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं शिरकत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close