गौरेला और बिलासपुर में होगी बीजेपी की बैठक…नेताओं ने कहा…महिला संगठन को नेताओं ने दी जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG-20171027-WA0003 (1)बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक 28 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 01 बजे भाजपा कार्यालय में होगी। दूसरे दिन की बैठक 29 अक्टूबर को गौरेला सांस्कृतिक भवन में होगी। बैठक में मरवाही उत्तर, मरवाही दक्षिण, गौरेला, सेमरा, पेण्ड्रा नगर और पेण्ड्रा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप मौजूद रहेंगे।

                      भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महामंत्री दुर्गा कश्यप और लोकेशधर दीवान ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीतियों पर चर्चा होगी। बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान विशेष रूप से संबोधित करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जरूरी जानकारी देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, भाजयुमो नवनियुक्त जिला प्रभारी आशीष अग्रवाल, सहप्रभारी गोपाल समांतों की उपस्थिति विशेष होगी।

महिला संगठन को जिम्मेदारी

                भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। प्रदेश से जिला प्रभारी चन्नी वर्मा उपस्थित बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए। प्रत्येक बूथ पर 50-50 महिलाओं का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने महिला मोर्चा को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। महापौर किशोर राय ने संगठन कर मजबूत कर प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने की बात कही। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक ने स्वागत भाषण दिया।

                बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री जयश्री चैकसे, प्रतिभा मिश्रा, विभा अवस्थी, पुष्पा तिवारी, सुशीला राव, यास्मीन खान, गायत्री गुप्ता, समेत मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

close