संसद में महिला नेत्रियों से अभद्र व्यवहार..भाजपा का जलाएंगे पुतला..नायक ने कहा..खुल गयी पोल ..सामने आया असली चेहरा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों के साथ हुए अभद्रता पूर्ण व्यवहार के विरोध में कांग्रेस नेता 18 अगस्त को भाजपा का पुतला दहन करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम दोपहर 
दोपहर 2 बजे नेहरू चौक में जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में की जाएगी।
 
         ज़िला शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि भाजपा राज में महिलाएं अब संसद के भीतर भी सुरक्षित नही है। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की पिछड़ा वर्ग की महिला सांसद छाया वर्मा और एसटी वर्ग की महिला सांसद फूलोदेवी नेताम के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया है। पुरुष मार्शल और भाजपा सांसदों ने महिला कांग्रेस नेत्रियों के साथ धक्का-मुक्की कर चोटिल किया है। इस प्रकार की हरकत अत्यंत शर्मनाक है। 
 
          नायक ने बताया कि सांसद फूलोदेवी नेताम के हाथों में गम्भीर चोट आयी है। इस घटना से  महिला विरोधी भाजपा का चरित्र संसद में सबके सामने आ गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ” बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ ” अभियान  स्लोगन मात्र है। भाजपा का वास्तविक चेहरा तो कुलदीप सेंगर, स्वामी चिन्मयानन्द, राघव जी, आशाराम बापू है। 
 
                         राज्यसभा की शर्मनाक घटना के विरोध में कांग्रेस नेता 18 अगस्त को भाजपा का पुतला दहन करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में संसदीय सचिव ,विधायक,महापौर,ज़िला पंचायत अध्यक्ष , निगम-मण्डल-आयोग के अध्यक्ष , सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, शहरकांग्रेस / चारो ब्लाक कांग्रेस  कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, एमआईसी सदस्य ,एल्डरमेन, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,मोर्चा,अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी सदस्य, कांग्रेस जन शामिल होंगे।
 
TAGGED: , ,
close