कांग्रेस का जनघोषणा पत्र के खिलाफ भाजपा का जनसंवाद..आमजन के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री..अमर ने बताया..ढाई साल में ठगा महसूस कर रही जनता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल सोमवार को जनसंवाद अभियान के तहत रानी लक्ष्मीबाई नगर वार्डवासियों के बीच  पहुंचे। इस दौरान अग्रवाल ने एक एक घर के मतदाताओं से संवाद किया। कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरा होने और वादा खिलाफी को आम जनता के सामने रखा। अमर अग्रवाल ने सवाल भी किए। कांग्रेस सरकार के जनघोषणा पत्र में किए गए वादों को सामने रखा। पम्पलेट देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनघोषणा पत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा किया है तो जरूर बताएंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              अमर अग्रवाल ने सवालों के माध्यम से मतदाताओं से जानना चाहा कि क्या सरकार ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया है। प्रदेश में शराब बंदी हुई है। प्रदेश के कितने गरीबों को सरकार ने पक्का मकान बना कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय शुरू हुए अमृत मिशन का कितना काम किया गया है।

              अमर ने इसके अलावा कांग्रेस के जनघोषणा पत्र को दिखाकर जानना चाहा कि इसमें किए गए कितने वादों को सरकार ने अब तक पूरा किया है।

              जनसंवाद अभियान के दौरान भाजपा नेता ने पम्पलेट का भी  वितरण किया। उन्होने कहा कि सरकारने जनघोषणा पत्र में किए गए वादों को ढाई साल में कितना पूरा किया है। इसकी जानकारी आम जनता ही देगी।

           जनसंवाद अभियान के दौरान पत्रकारों को अमर अग्रवाल ने बताया कि आमजन में कांग्रेस सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। लोग ढाई साल में ही अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के जनघोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बता रहे है। जनता का मानना है कि उन्होने अपना कीमती वोट गलत जगह दिया है।

         जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अमर अग्रवाल के साथ भारती जनता पार्टी के अध्यक्ष समेत  पूर्व पार्षद महेश चंद्रिकापुरे, मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल , नारायण गोस्वामी, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैयद मकबूल अली के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी, वार्ड के नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।

close