CG-भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी रवि ने बताया सत्ता में वापसी का फार्मूला

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी रवि ने प्रदेश कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भाजपा के आधार स्तभं है। आप सब जीते मजबूत कार्य करेंगे हम उतना ही अधिक मजबूत होंगे। हम सबको अभी से मिशन 2023 के लिये अधिक सक्रियता से कार्य करना होगा। हमारे सत्ता में वापसी के लिये सेवा,समर्पण व संघर्ष का सूत्र वाक्य है। जिसके माध्यम से बथू व शक्ति केन्द्रों तक और अधिक मजबूत से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा कर्मयोगी कार्यकर्ता जब भी जुटा है हमेशा विजयश्री को हासिल किये है। छत्तीसगढ़ में जिस तरह की परिस्थियां है। जनता के समाने हम के मजबूत विकल्प है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम् है। कार्यकर्ताओं जिस तरह से उत्साह को देखने को मिल रहा है। हम निश्चित ही मिशन 2023 में सफल होंगे। बस्तर से सरगुजा तक जिस तरह हम मोर्चे पर कांग्रेस की सरकार असफल है और कांग्रेस का उद्देश्य सत्ता का आनंद ही रह गया है। कांग्रेस के विधायक छत्तीसगढ़ से ज्यादा में दिल्ली में व्यस्त है। एक सवाल उठता है कि आखिरकार जनता ने प्रदेश की सरकार को प्रदेश के विकास के लिये चुना है लेकिन यह सत्ता दिल्ली दरबार में हाजरी देने में लगी हुई है। जनता इस असफल सरकार को आने वाले समय करारा जवाब देगी।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारी संगठन की मजबूती ही हमारी पहचान है। हम विजय छत्तीसगढ़ के संकल्प को हर दिन दोहराना होगा। हमारे पास सात सौ दिन का लक्ष्य और योजनाएं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की सफल योजनाएं व राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलतों को जनता की बीच ले जाने की जरूरत है। प्रदेश सरकार मोर्चे पर फेल है। इस सरकार को कहीं भी जनता से कोई सरोकार नहीं है। केवल सत्ताजीवी कांग्रेस में कुर्सी को दौड़ जारी है। जिसके कारण सशंय की स्थिति बनीं हुई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close