आपातकाल काला दिवस पर BJP का कार्यक्रम 25 जून को, मीसाबंदियों का किया जाएगा सम्मान

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।25 जून आपातकाल काला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर देश में लोकतंत्र की हत्या की गई। आपातकाल में मानवाधिकारों का हनन, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, राजनैतिक दलों की गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई थी। समस्त विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। आपातकाल के विरोध एवं लोकतंत्र के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन हुआ। सम्पूर्ण देश मानवाधिकारों के हनन के लिए 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार 25 जून आपातकाल काला दिवस पर बिलासपुर जिला मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया जायेगा एवं 25 जून से जिला एवं मंडल स्तर पर प्रमुख नागरिकों की गोष्ठियां आयोजित कर आपातकाल की परिस्थिति एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए किये आंदोलन की चर्चा की जायेगी। मीसा बंदियों का सम्मान किया जायेगा। उस समय के समाचार पत्रों की कटिंग, पत्र, पत्रिकाओं की फोटो प्रदर्शनी लगाई जायेगी। युवा पीढी को आपातकाल की जानकारी देने वाले कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। छत्तीसगढ़ सहित अनेक प्रदेशों में सरकार द्वारा अभी लोकतंत्र हनन के प्रयास हो रहे है उनको समाचार पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर किया जायेगा। आज भी अनेक दल संवैधानिक संस्थाओं की अवमानना करते है उसे भी उजागर किया जायेगा व आमजनों से चर्चा कर लोकतंत्र की रक्षा में तत्कालीन जनसंघ एवं भाजपा के योगदान की जानकारी दी जायेगी।

उपरोक्त कार्यक्रमों को जिला स्तर पर सम्पन्न कराने हेतु टीम का गठन किया गया है एवं जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम प्रभारी बनाये गये है।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने जिला में निवासरत् जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि आपातकाल काला दिवस के संबंध में जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में आवश्यक रूप से भाग ले।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close