बिजली दर बृद्धि के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन..नुक्कड़ सभा में सरकार को घेरा..सुरक्षा निधि में बृद्धि का किया विरोध..कहा..सरकार को फैसला वापस लेना ही होगा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–बिजली बिल बृद्धि के खिलाफ भाजपा नेताओं ने सीपत चौक में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। सरकार के खिलाफ जमकर बोला। भाजपा नेताओं ने सुरक्षा निधि के नाम पर बिजली बृद्धि वापस लिए जाने की मांग को दुहराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि सरकार बढ़े हुए दर को वापस नहीं लेती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
 
             भाजपा उत्तर मण्डल अध्यक्ष महर्षि वाजपेयी की अगुवाई में सीपत चौक में बिजली दरों में बृद्धि के निरोध में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। महर्षि वाजपेयी ने कहा कि सरकार को बिजली बिल में बढ़ी हुई सुरक्षा निधि को वापस लेना होगा। वाजपेयी ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ छल किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान लोक लुभावने 36 वादे किए गए। चार साल में एक भी वादा परा नहीं किया गया है।
 
               कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर जनता को बिजली बिल की सुरक्षा निधि में बेतहाशा वृद्धि कर छला है। नागरिको को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इसका अंजाम भुगतना ही पड़ेगा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
 
                 सभा को मंडल अध्यक्ष चंदु मिश्रा,पार्षद विजय ताम्रकार, मंडल महामंत्री डीके साहू, नैन सिंह परिहार, सुशांत शुक्ला,मनोज मिश्रा,रोहित मिश्रा,दीपा शर्मा, विश्वजीत ताम्रकार, अंचल दुबे, सिद्धार्थ शुक्ला, अनीश तिवारी ने भी संबोधित किया। साथ ही उग्र आंदोलन किए जाने की बात भी कही।
 
             कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद श्याम साहू ,पुष्पा तिवारी, अभिनव पाठक, शैल कश्यप, दीपक यादव, अभिषेक तिवारी, मनीष कौशिक, रवि सिंह, अशोक राजपूत, तुषार साव, शौर्य सराफ, सागर यादव, बादल बाकरे, विवेक शास्त्री, श्रीधर शुक्ला, विकास जाधव, दुर्गेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
close