जनता के बीच पहुंची भाजपा की युवा टीम..यूथ नेताओं ने कहा..गंगाजल उठाने वालों ने दिया धोखा.. सामने आ गयी कांग्रेस की सच्चाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा शहर मंडल के नेताओं ने लिंगियाडीह शक्ति केन्द्र में जनसंवाद अभियान चलाया। युवा नेताओं ने स्थानीय लोगों के सामने कांग्रेस सरकार की खामियों को पेश किया।
 
         भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बेलतरा अध्यक्ष ऋषभ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद अभियान चलाया। जनसम्पर्क दौरान भाजपा युवा नेताओं ने भूपेश सरकार जवाब दो, ढाई साल का हिसाब दो का नारा भी लगाया।
 
                   भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शक्तिकेन्द्र स्तर पर घर घर जाकर लोगो से संपर्क कर रहे हैं।  प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रख रहे हैं। बुधवार को बेलतरा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने  लिंगियाडीह शक्तिकेंद्र में एक एक घर पहुंचकर मतदाताओं से सम्पर्क किया। इस दौरान आम जनता को  सरकार की नाकामियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
 
           जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू ,अनमोल झा, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य यश देवांगन, मंडल पदाधिकारी  संदीप पटेल, सोनू साहू, शशांक श्रीवास्तव, अभिषेक साव,आयुष यादव, मनोहर साहू, हिमांश देवांगन, अरुण रजक, विकास सन्नी, प्रकाश यादव,पिंकू,गजानंद रजक,राजेश यादव उपस्थित थे।
 
गंगाजल की झूठी कसम      
 
              जसरकन्डा में भी युवा मोर्चा उत्तर मंडल अध्यक्ष महर्षि वाजपेयी की अगुवाई में जनसंवाद अभियान चलाया गया। महर्षि वाजपेयी समेत सभी युवा नेताओं ने जनता से संवाद किया। इस दौरान सरकार की असफलताओं को पेश किया । महर्षि वाजपेयी ने बताया कि गंगाजल की झूठी क़सम खाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार बनाने वाली कांग्रेस की सच्चाई अब किसी से छिपी नहीं है।
      
                     भ्रष्टाचारी नीति ,शराबबंदी , बेरोजगारी भत्ता और झूठे वादों से जनता में भारी आक्रोश है। मात्र ढाई साल मेे ही सरकार ने जनाधार खो दिया है।  बाजपेयी ने बताया की भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल ने वार्ड क्र 56 व 57 में घर घर जाकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामिया आमजन के सामने रखा है।
 
TAGGED:
close