भाइयों के बीच खूनी संघर्ष..बड़े भाई और भाभी की मौत..दो की हालत गंभीर..दो नाबिलग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार..जमीन विवाद को लेकर हुई रार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जरहाभाठा में  खूनी संघर्ष  हुआ है। खूनी संघर्ष में दो की मौत हो गयी है। घटना में छोटे भाई और उसके साथियों ने बड़े भाई और भारी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना जतिया तालाब के पास बेदू गैराज के पास हुई है। दोनों भाइयों की सात एकड़ जमीन सैदा में है। सुबह जमीन विवाद को लेकर दोनो भाइयों में सैदा में ही झगड़ा हुआ था।
                  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा स्थित जतिया तालाब , बेदू  गराज के पास स्थित एक घर में पारिवारिक विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि सैदा में दोनों भाइयों की सात एकड़ जमीन है। जमीन बंटवारे को लेकर दोनो के बीच सुबह झगड़ा हुआ। सैदा से घर लौटने के बाद दोनो के शाम को झगड़ा ने बड़ा रूप ले लिया।
        सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली कि पारिवार में खूनी संघर्ष हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। इस दौरान दोनो गुट में जमकर खूनी संघर्ष होने की जानकारी मिली।
              मौके पर तत्काल जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि जमीन बंटवारा विवाद में  छोटे भाई और अन्य ने बडे भाई  और भाभी पर कुल्हाड़ी और अन्य घातक हथियार से हमला कर दिया है। हमला में दीपक गढ़ेवाल पिता रूपनाथ गढ़ेवाल और  पुष्पा पिता दीपक गढेवाल की मौत हो गयी है। दोनो जरहाभाठा के ही रहने वाले हैं।
                   खूनी संघर्ष में अत्यधिक चोट लगने से हर्षिता पिता दीपक गढ़ेवाल और रोशनी पिता दीपक गढ़ेवाल की हालत गंभीर है।
              पुलिस ने तत्काल आरोपी ओमप्रकाश गढ़ेवाल पिता रुपनाथ , संगीता गढ़ेवाल पति ओमप्रकाश,दो नाबालिक बालिका को हिरासत में लिया है। 
Share This Article
close