2 गुटों में खूनी संघर्ष..महिला समेत 4 घायल..बीजेपी नेता पुत्र ने जन्मदिन मनाने के दौरान दिया घटना को अंजाम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

मुंगेली—-  बीती रात मुंगेली जिले के व्यस्ततम इलाके बड़ा बाजार में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। संघर्ष का कारण जन्मदिन की पार्टी को बताया जा रहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     बीती रात जन्मदिन मनाने के दौरान दो गुटों के बीच मुंगेली में खूनी संघर्ष का मामला मुंगेली के बड़ा  बाजार क्षेत्र में आया है। पुलिस  सूत्र के अनुसार मुंगेली शहर के बीच स्थित बड़ा बाजार में खूनी संघर्ष की घटना ज्न्मदिन बनाने के दौरान हुई। मामले में कांग्रेस नेता और घटना में घायल परदेशी सोनकर ने पुलिस से की है। घटना में एक महिला के अलावा तीन लोगों के सिर पर चोट पहुंची है। सभी का इलाज अस्पताल मे चल रहा है। 

               सूत्र ने बताया कि बीती रात्रि जेल से पैरोल पर छूटा भाजपा नेता प्रेम आर्य का पुत्र बिज्जु आर्य घर के सामने साथियों के साथ जन्मदिन मना रहा था। बिज्जु और उसके साथी इस दौरान जमकर नशे में थे। सभी लोग सामने रहने वाले कांग्रेस नेता परदेशी सोनकर के पास जमकर हंगामा किया। शोर शराबा सुनकर परदेशी घर से बाहर आया और हंगाम करने से मना किया। 

           इसी दौरान बिज्जु आर्य समेत उसके दोस्तों ने परदेशी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान परदेशी के घर वालों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों गुट एक दूसरे पर  हाथ डंडा से जमकर हमला किया। हमले में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोट पहुंची। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। परदेशी सोनकर पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया।

                             खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल महिला समेत तीन अन्य लोगों का मुलायजा कराया गया। इस समय चारो का अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों के सिर पर गंभीर चोट पहुंची है। 

                  पुलिस के अनुसार परदेशी सोनकर की शिकायत पर आरोपी बिज्जु आर्य पिता प्रेम आर्य समेत उसके साथियों पर आईपीसी की धारा 294, 147, 452, 506 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

कोरोना पैरोल पर छूटा है आदतन बदमाश रेप का आरोपी

           जानकारी देते चलें कि बिज्जु आर्य भाजपा नेता प्रेम आर्य का बेटा है। कुछ महीने पहले ही बिज्जु को रेप के आरोप में जेल की सजा हुई है। कोरोना काल के चलते इस समय जेल से बाहर है। एक दिन पहले ही उसका जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के दौरान बिज्जु समेत उसके साथियों ने नशे की हालत में परदेशी सोनकर के घऱ के सामने जमकर मकर हंगामा किया। परदेशी ने शोर शराबा बन्द करने को कहा। इसी दौरान बिज्जु और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया। हमले में महिला समेत चार लोगों को गंभीर चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों ने बताया कि परदेशी का परिवार कांग्रेस से जुड़ा है।

TAGGED: , ,
close