जमीन विवाद में दो गुटों के बीच खूनी खेल..कुछ अस्पताल..तो कुछ थाना पहुंचे..गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों पर अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जमीन विवाद पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घायलों का इलाज किया जा रहा है। जबकि जमीन विवाद मामला न्यायालय में लंबित है। 
 
           सिरगिट्टी में जमीन कब्जे को लेकर दो गुटों में जानलेवा विवाद का मामला सामने आया। जमीन विवाद मामले में दोनों पक्षों के बीच रिश्तेदारी भी । जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। 
 
        सिरगिट्टी थानेदार होदा ने बताया कि 26 दिसम्बर पक्षों के बीच करीब 10 बजे के आसपास जमीन कब्जे के नाम पर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के प्रार्थी सुरेंद्र पटेल के बेटे मुकेश पटेल और चाचा विनोद पटेल पर दूसरे पक्ष के धनेश्वर पटेल और बलराम पटेल ने फावड़े से हमला कर दिया। जिससे पहले गुट के लोगों के सिर पर चोट पहुंची। 
 
                सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों को हिरासत में थाना लाया गया। आईपीसी की धारा 294,,307,34 का अपराध दर्ज किया गया है।
 
            दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि विवाद के दौरान आरोपीगण योगेश पटेल,रामबिहारी पटेल,अमित पटेल ने पीड़ित धनेश्वर पटेल,तीरथ पटेल,बलराम पटेल,शिव कुमार पटेल से गाली गुफ्तार कर मारपीट किया।  प्रार्थी की  रिपोर्ट पर मामले में पहले गुट के खिलाफ 294,323,506,34  का अपराध दर्ज किया गया।
 
गांजा परिवहन करते हिरासत में युवक
 
          सिरगिट्टी पुलिस ने मादक पदार्थ की बिक्री का प्रयास करते दो आरोपियों को  गिरफ्तार किया है। साढे तीन किलो से अधिक गांजा के साथ मोटरसायकल को जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 का अपराध कायम किया गया है। 
 
            सिरगिट्टी थानेदार फैलुल शाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को  गांजा परिवहन करते पकड़ा गया है। पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को गणेश नगर के पास सड़क किनारे रेड कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है।
         
              जांच पड़ताल के दौरान आरोपी विजेंद्र भारद्वाज और विजय यादव के कब्जे से करीब साढ़े तीन किलो गांजा बरामद हुआ है। गांजा परिवहन में उपयोग किए गए  बाइक भी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस धारा 20 (b) का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
close