पुरानी रंजीश में खूनी जंग..मां शैलबाई की मौत..टंगिया से हमला में बेटी की हालत गंभीर..आरोपी को किया गया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के आक्रोश में हत्या और जानलेवा हमला के  आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टंगिया की वार से गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज सिम्स् में चल रहा है। जबकि मृतक शैल बाई का शव पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया हैै। आरोपी जमुना प्रसाद अनंत को आईपीसी की धारा 302,307 के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। 
          सकरी पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 21 जनवरी 2022 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडिता ने बताया कि करीब 5-6 साल पहले 0पिता मंगलू राम कुर्रे और घर के सामने रहने वाला जमुना प्रसाद अनंत के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। वाद होने के बाद दोनों परिवार के बीच बातचीत बंद है। बीच बीच में मामूली बातो को लेकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत और उसके परिवार के सदस्यों के साथ वाद विवाद होता रहा।
21जनवरी 2023 की शाम 5.30 बजे आरोपी जमुना प्रसाद अनंत पुरानी रंजिश में उसके परिवार के सदस्यों को गाली दे रहा था। प्रार्थीया, उसकी मां और बड़ी बहन सुचित्रा कुर्रे घर से बाहर निकलकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत को गाली गलौज करने से रोका। आरोपी जमुना प्रसाद अनंत अपने घर से टंगिया लेकर बाहर आया और मां शैलबाई कुर्रे के सिर, गर्दन और सीने पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची मबड़ी बहन सुचित्रा कुर्रे पर भी आरोपी ने दौड़ाकर सिर,गर्दन और पीठ पर जानलेवा हमला किया।
आरोपी जमुना प्रसाद अनंत प्रार्थीया को भी टंगिया लेकर मारने दौड़ाया। किसी तरह पड़ोसी के घर में छिपकर जान बचायी। इसके बाद घटना की जानकारी अपने पिता को दी। थोड़ी देर बाद पीड़िता और उसका पिता मां शैलबाई और घायल बड़ी बहन सूचित्रा बाई को सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। डाक्टर ने जांच पड़ताल के बाद मां शैलबाई को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़ी बहन सुचित्रा कुर्रे को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 
रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस टीम का गठन कर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत को पकड़कर  पूछताछ किया गया। आरोपी ने अपराघ कबूल किया। घटना में उपयोग किए गए टंगिया को भी बरामद किया गया है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close