देह व्यापारी गिरफ्तार..पत्नी और बेटी के साथ देता था काम को अंजाम..गुजरात में पीड़िता को परोसा ..फरारी से पहले ही पुलिस ने स्टेशन से धर दबोचा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने देह व्यापारी को फरार होने से पहले रेलवे स्टेशन से धर दबोचा है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने भागने के फिराक में था। यद्यपि कुछ दिन पहले ही मामले में संलिप्त आरोपी की बेटी और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि राज्य के बाहर ले जाकर लड़कियों को परोसने वाले देह व्यापारी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने भागने की फिराक में था। थानेदार ने बताया कि कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के बाद दर्ज एफआईआर के बाद की गयी है।

                                   पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से दुर्गेश्वरी वैष्णव और उसकी लड़की श्रुति वैष्णव से हुई। पीडिता ने बताया कि  मां बेटी ने अपने आपको ब्यूटी पार्लर की संचालिका बताया। दोनो ने उसे काम करने के लिए बिलासपुर बुलाया।

        पीड़िता ने बताया कि घर आने के बाद दोनों के अलावा दुर्गेश्वरी के पति राजेश वैष्णव ने देह व्यापार में झोंक दिया। साथ ही घर का काम काज के लिए मजबूर किया। पैसे मांगने पर हमेशा मारपीट करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर श्रति,दुर्गेश्वरी और राजेश वैष्णव के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,323, 370(क) 34 का अपराध दर्ज किया। एफआईआर के बाद मां बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

                  पूछताछ के दौरान दोनों ने जुर्म कबूल किया। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि श्रुति, दुर्गेश्वरी और उसका पति राजेश वैष्णव देह व्यापार के लिए जुलाई 2021 में सूरत लेकर गए। इस दौरान उसे ग्राहकों के सामने परोसा गया। 

          सरकन्डा थानेदार ने बताया कि बेटी और पत्नी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी राजेश फरार हो गया। पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिलि की राजेश वैष्णव स्टेशन में छिपा हुआ है। भागने की फिराक में ट्रेन का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  घेराबन्दी के बाद राजेश को धर दबोचा गया।

                 आरोपी ने पूछताछ के दौरान देह व्यापार के आरोप को कबूल किया। आरोपी के पास से मोबाइल समेत नगद बरामद किया गया्। आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।

Share This Article
close