बोेले मरकाम..यहां अपनापन महसूस करता हूं..भूपेश सरकार आपके साथ.. कांग्रेसियों ने किया जोशिला स्वागत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकान बिलासपुर पहुचे। मरकाम ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खजूरी में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति मे आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही गौरी गौरा पूजा कार्यक्रम में शिरकत भी किया। मोहन मरकाम के साथ संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी भी विशेष रूप से मौजू थे।
 
            पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बिलासपुर पहुंचने पर मोहन मरकाम का नयापारा बिल्हा मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशिला स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण, प्रदेश सचिव महेश दुबे, बिल्हा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर और पार्षद विशेष रूप से मौजूद थे।
 
,                 स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विधायक और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी विधायक एवं संसदीय सचिव रश्मि काफिला समेत जरहाभाटा हॉस्टल पहुंच कर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के कार्यक्रम में भाग लिया। शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद मोहन मरकाम का काफिला कानन पेंडारी भी गया। इस दौान मोहन मरकाम और शिशुपाल सोरी ने वन विभाग के अधिकारियों से कानन पेंडारी को लेकर चर्चा की साथ ही वन्य जीवो के बीच होने का आनन्द लिया।
 
                कानन पेन्डारी के बाद पीसीसी प्रमुख तखतपुर विधानसभा के ग्राम खजूरी में आयोजित आदिवासी समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए। शहीद वीर नारायण सिंह ईश्वर गौरी गौरा विवाह का आयोजन में शिरकत किया। इस दौरान कर्मा ने आकर्षक कर्मा और सुआ नृत्य का आनन्द भी लिया। पीसीसी चीफ ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होने बताया कि बस्तर और सरगुजा के बाद बिलासपुर जब भी पहुंचता हूं तो मुझे आदिवासी संस्कृति आदिवासी बाहुल्य गांव में दिखाई देता है। भाई शिशुपाल सोरी के साथ यहां पहुंच कर आदिवासी भाइयों की भावनाओं को देखकर अपनापन का बोध होता है।
 
                                  मोहन मरकाम ने कहा कि आदिवासियों के हितों में भूपेश बघेल सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। सभी लोग योजनाओं का बढ़चढ़कर लाभ उठाएं। विधायक रश्मि सिंह आशीष सिंह ग्राम पंचायत सरपंच , क्षेत्र के जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस के सभी साथियों ने ग्राम खजुरी में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ दौरे में पूरे समय जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव आशीष सिंह, महेश दुबे, महापौर रामशरण यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, भरत जुरयानी शामिल रहे।
 
        तखतपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी। 
 
close