दोनों ने भागकर किया विवाह..शहर में फैली अफवाह..युवती का हुआ अपहरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पुलिस जानकारी के  अनुसार 112 को सूचना मिली कि सिरगिट्टी क्षेत्र से दो युवकों ने मिलकर युवती का अपहरण किया है। जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। दोनों को नाकाबन्दी के बाद पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि आपस में प्रेम करते हैं। और आर्यसमाज में दोनों ने शादी किया है। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सिरगिट्टी पुलिस को जानकारी मिली कि सिरगिट्टी क्षेत्र से एक युवती को दो लड़कों ने मिलकर अपहरण किया है। युवती के साथ अप्रिय घटना हो सकती है। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। पुलिस कप्तान ने आरोपियों को पकड़ने पुलिस की चार टीम का गठन किया। साथ ही नाकाबन्दी की कार्रवाई की गयी।

                   थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि नाकाबन्दी के दौरान सायबर सेल का भी सहयोग लिया गया। इसके अलावा आस पास के करीब 200 सीसीटीवी को भी खंगाला गया।

                     पुलिस टीम ने दो घण्टे की कड़ी कार्रवाई में दोनो यानि युवक और युवती को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान युवक और युवती ने बताया कि दोनो एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनो गोंडपारा स्थित आर्य समाज में  विवाद किया है। युवती ने बताया कि उसका अपहरण नहीं किया गया है। वह अपने मर्जी से युवक के साथ गयी और आर्य समाज में शादी की है।

close