जानलेवा हमला के फरार दोनो आरोपी गिरफ्तार.. गुटखा पर हुआ विवाद..दोनो को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 
बिलासपुर—–सिरगिटटी पुलिस ने गुटखा को लेकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए साभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 394, 452, 427, 506,34 का अपराध दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 
                   सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि धूमा निवासी रोहित पटेल ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29 जनवरी को  नयापारा सिरगिट्टी निवासी सुमेन्द्र ,दीनू  निशाद उर्फ टिप्परी और उसके साथियों ने मिक्सर और गुटखा खरीदकर बिना पैसा दिये जाने लगे। पैसा मांगनेपर सभी लोग वाद विवाद करनेलगे। इसके बाद एकजुट होकर जान से मारने की धमकी भी दी। और गुटखा की लडी समेत गल्ले में रखे रकम को निकालकर नयापारा की ओर भाग गये।
 
                    इसके बाद सभी लोग दुबारा दुकान आए। और डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागा तो सभी ने दौड़ाकर मारा। जब घर के अंदर घुस गया तो आरोपियों ने घर घुसकर मारपीट किया। बीच बचाव करने पहुंचे पिता धरमलाल पटेल, पत्नी राधा पटेल से आरोपियों ने मारपीट  किया। भतीजे सूरज पटेल और वं सुधीर पटेल के सिर और पेट मे चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया।
 
               दुकान मे खडी मोटर सायकल को तोडफोड कर सभी भाग गये। फैजूल शाह ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गयी। विवेचना के दौरान प्आरोपी सुमेन्द्र उर्फ सोमी,  दीनू निषाद उर्फ टिप्पण  और आकाश ध्रुव को 29 जनवरी को ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी तेज की गयी।
 
       इसी बीच मुखवीर से जानकारी मिली कि फरार पवन सोनी और रजत दुबे न्यू बस स्टैण्ड तिफरा के पास घूम रहे  हैं। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। दोनो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
 
गिरफ्तार आरोपियों के ना्म
1) पवन सोनी उर्फ मोनू पिता सुरेश सोनी उम्र 25 वर्ष
2)रजत दुबे पिता संतोष दुबे उग्र 19 वर्ष
दोनो निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी के रहने वाले हैं।
 
                         आरोपियों की धरपकड़ में सहायक उप निरीक्षक जीवन जायसवाल, आरक्षक कमलेश्वर मिश्रा, अफाक खान. गिथलेश सोनी और  बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
close