प्रसिद्ध साइकिलिस्ट की कीमती सायकल पार…रेसर सायकल के साथ पकड़ाए दोनो आरोपी…एक को जेल..दूसरे..को…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपु—सिविल लाइन पुलिस ने रेसर साइकिलों की चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ा है। पकड़ी गयी साइकिलें बहुत कीमती है। पुलिस के अनुसार इन साइकिलों से अक्सर लोग भारत भ्रमण जैसे अभियान में शिरकत करते हैं। साथ ही प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि संतोष गुप्ता सरगांव स्कूल के शिक्षक प्रसिद्ध साइकिलिस्ट है।  13 मई 23 की रात्रि शांतिनगर स्थित घर के अंदर पोर्च में दो रेसिंग साइकिल खड़ा किए थे। सुबह उठकर देखा तो दोनों साइकिल अपने स्थान पर नही थी। शिक्षक की शिकायत पर अत्रात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि अमेरी बगीचापारा निवासी ओंकार लहरें और उसका नाबालिक साथी दोनों ने मिलकर 100000 कीमती साइकिल को चोरी  किया है। आरोपियों ने साइकिल को अपने घर में छिपाकर रखा है।
 जानकारी के बाद अमेरी बगीचापारा से आरोपी ओंकार लहरें और नाबालिग साथी के घर धावा बोला गया। साइकिल बरामद कर दोनो आरोपियों को धर दबोचा गया। दोनो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
परिवेश तिवारी ने बताया कि प्रसिद्ध साइकलिस्ट शिक्षक संतोष गुप्ता की दोनों रेसिंग साइकिल की कीमत करीब एक लाख रूपये से अधिक है। संपूर्ण कारवाही में प्रधान आरक्षक नरेंद्र डिक्सेना आरक्षक देवेंद्र दुबे आरक्षक राजेश नारंग आर आरक्षक अजय साहू आरक्षक भागीरथी गेंदेले का सराहनीय योगदान रहा।
close