दोनों बच्चियों ने बढ़ाया बिलासपुर का सम्मान.. राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं..कहा..करें नाम रोशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ की 36 बेटियों को महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उईके और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने सम्मानित किया है। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर स्थित वृंदावन बैरन बाजार में किया गया।  बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान कर्मयोगिनी सम्मान समारोह छू लो आसमान बस चाहिए थोडा सम्मान थीम पर आयोजित किया गया।
 
              कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के साथ समेत बिलासपुर की भी दो बच्चियों का अतिथियों ने सम्मान किया। भाजपा के अभियान बेटी बचाओ बेटी पढाओ की जिला संयोजिका सीमा पाण्डेय ने बताया कि छत्तीगसढ़ की राज्पाल अनुसुईया उईके के हाथों हासिल सम्मान गर्व की अनूभूति कराया है।
 
            राज्यपाल के हाथों बिलासपुर की दो प्रतिभाशाली बच्चियों में रामायण चौक चांटीडीह निवासी कुमारी वंशिका साहू ने इंटरनेशनल कराते में गोल्ड मंडल हासिल किया है। जबकि भारतीय नगर निवासी दस वर्षीय अर्पिता दत्ता ने योगा में राष्ट्रीय चैम्पियन का तमगा हासिल किया है। 
 
              सीमा पाण्डेय ने बताया कि दोनों बच्चियों समेत अन्य सभी बच्चियों के लिए राज्यपाल ने उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष आर.विभा राव, प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला, जिला संयोजिका सीमा पाण्डेय सहित बेटी बचाओ बेटी पढाओं के सदस्य उपस्थित थे।
close