ब्रेकिंगः रतनलाल डांगी की जगह..बद्रीनारायण मीणा होंगे बिलासपुर के नए आईजी..अजय यादव को नई जिम्मेदारी ..आनन्द छाबड़ा दुर्ग, शेखआरिफ,अवस्थी भी बदले गए

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलसापुर…राज्य शासन ने प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारियों के कामकाज में बड़ा परिवर्तन किया है।कुल सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पुरानी जिम्मेदारियों के सथान पर नई जिम्मेदारी दी गयी। बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी को पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी भेजा गया है। आईजी डांगी की जगह बिलासपुर महानिदेशक की जिम्मेदारी अब 2004 बैच के आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को दी गयी है। 

                       2004 बैच के अधिकारी सरगुजा संभाग के आईजी अजय यादव को पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता का जिम्मा दिया गया है। फेरबदल में 2005 बैच के आईपीएस आरीफ शेख को रायपुर को छोड़कर संभाग के अन्य जिलो का प्रभारी पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। आनन्द छावडा को दुर्ग आईजी बनाया गया है। इसके अलावा महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी से मुक्त कर डीएम अवस्थी को एसीबी का प्रभार दिया गया है।

               देखें सूची किस अधिकारी को दी गयी नई जिम्मेदारी 

close