भाई ने निभाया कलयुग का धर्म..शराब के लिए छोटे भाई,बहू को जमकर पीटा..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सकरी में सगे  भाई ने कलयुग का धर्म निभाया है। आरोपी ने शराब का पैसा नहीं देने पर डंडे लात घुसां से जमकर पीटा। शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने आरोपी को गिऱफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के लिए पहले भी अपने घरवालों के साथ मारपीट करता रहा है। मामले में कई बार जेल की भी हवा खा चुका है। आरोपी का नाम  नरेंद्र कुमार यादव है। 
 
            सकरी थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि पीड़ित गिरदौना निवासी गोलू यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बड़ा भाई रोजी मजदूरी करता है। और आदतन शराबी भी है। पीड़ित ने बताया कि 3 अप्रैल की रात्रि बड़े भाई ने  शराब पीने के लिए रूपया मांगा। मना करने पर गाली गलौच करने लगा। और  डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी को भी पीटा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 327 294 323 506 का अपराध दर्ज किया। 
 
             विवेचना में लेकर आरोपी नरेंद्र यादव को पकड़ कर थाना लाया गया। पूछताछ करने पर अपराध कबूल किया। जब्ती कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
TAGGED:
close