Google search engine
CGWALL News का WhatsApp चैनल Join करे Join Now

कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश कौशिक…कहा जोगी अप्रासंगिक नेता…कांग्रेस का दावा..कई बड़े चेहरे होंगे शामिल…

IMG20170907144216 बिलासपुर— बोदरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक को आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है। पूर्व सांसद करूणा शुक्ला की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और नरेन्द्र बोलर ने जगदीश कौशिक के कंधे पर तिरंगा पटका डालकर में शामिल किया। इस दौरान जिला और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी अटल श्रीवास्तव,आशीष सिंह ठाकुर, शैलेश पाठक,निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, अभय नारायण राय, शैलेन्द्र जायसवाल समेत ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। जगदीश कौशिक के साथ चार अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश लिया।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join WhatsApp Group Join Now

                     बोदरी नगर पंचायत  पूर्व अध्यक्ष बिल्हा विधानसभा के नेता जगदीश कौशिक बसपा का हाथ छुड़ाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। जगदीश कौशिक पिछले विधानसभा चुनाव में हाथी छाप पर चुनाव लड़ा था। पार्टी प्रवेश के समय करूणा शुक्ला,अटल श्रीवास्तव,राजेन्द्र और नरेन्द्र बोलर ने कहा कि लोगों का राष्ट्रीय कांग्रेस में आस्था और विश्वास है। अभी तो यह शुरूआत है…आने वाले समय में कुछ ऐसे लोग शामिल होने वाले हैं…नाम सामने आते ही भाजपा की बेचैनी बढ जाएगी। राजेन्द्र शुक्ला ने जगदीश कौशिक चार अन्य लोगों को सदस्यता पर्ची थमाकर स्वागत किया। इस दौरान कौशिक ने तन मन से पार्टी सेवा का वचन दिया।

                          पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगदीश कौशिक ने कहा कि इस समय कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जो देश को सही दिशा और दशा में आगे ले जा सकती है। भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ा है। साल 2018 विधानसभा चुनाव में इसका खुलासा हो जाएगा।IMG20170907144337 उन्होने कहा कि जोगी कांग्रेस में जाने का सवाल ही नहीं उठता। अजीत जोगी प्रदेश के लिए अप्रासंगिक नेता हो चुके हैं। उनके बारे में किसी को कुछ बताने का जरूरत नहीं है। सबको मालूम है हो चुका है कि वह क्या हैं…पर्दे के पीछे सरकार में उनकी क्या भूमिका है। जगदीश कौशिक ने बताया कि प्रदेश में बसपा की कोई हैसियत नहीं है। साल 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

                                          मालूम हो कि जगदीश कौशिक पिछली बार बोदरी नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय कन्डीडेट थे। चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष भी बने। 2013 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले बिल्हा विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जगदीश कौशिक के शामिल होने से कांग्रेस का जनाधार जमीन तक मजबूत होगा। भाजपा और बसपा की हालत निश्चित रूप से खराब होगी।

                 जगदीश कौशिक ने बताया कि मैने बिना शर्त कांग्रेस में प्रवेश लिया है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका पालन करूंंगा। भाजपा को उखाड़ फेंकने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ुंगा।

आते ही छोड़ा तीर..जोगी को बताया अप्रासंगिक नेता

                 कांग्रेस में प्रवेश लेने के तुरंत बाद कौशिक ने जोगी के खिलाफ तीर छोड़ा। कौशिक ने बताया कि कांग्रेस को जोगी ने जितना नुकसान पहुंचाया…बीते दिनों की बात हो चुकी है। प्रदेश में जोगी का कोई जनाधार नहीं है। दरअसल अमित जोगी प्रदेश में अब अप्रासंगिक नेता हो चुके हैं। प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि सरकार भाजपा के नेता नहीं बल्कि पर्दे के पीछे से अजीत जोगी चला रहे हैं। भाजपा भी फर्जी आदिवासी का भरपूर समर्थन कर रही है।

close
Share to...