BUDGET 2019:बजट में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान- भारतीय पासपोर्ट वाले NRI को मिलेगा आधार कार्ड,पढ़े बजट की प्रमुख बाते

Shri Mi
4 Min Read

नईदिल्ली।मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान बताया कि भारत इसी वर्ष 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार का लक्ष्य भारत को 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बजट में मुख्य रूप से अभी तक सीतारमण ने एक देश एक ग्रिड के तहत बिजली, देश में मेट्रो लाइन का विस्तार, सभी नागरिकों को मकान, छोटे दुकानदारों को पेंशन और किराए के मकान पर आदर्श कानून लागू करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 2020 तक वाराणसी से हल्दिया तक गंगा नदी में कार्गो की आवाजाही शुरू हो जाएगा। भारतमाला परियोजना और सागरमाला परियोजना के जरिए बड़े स्तर पर विकास के काम किए गए हैं।

नारी से नारायण पर जोर
चीड़िया एक पंख से उड़ान नहीं भर सकती। ग्रामी अर्थव्यवस्था में औरतों की भागीदारी सराहनीय है। नारी के जीवन के सुधार पर रहेगा जोर। सामाजिक और आर्थिक बदलाव पर ध्यान दिया जा रहा है। हाल के चुनावों में दिखाया कि महिलाओं ने अपनी रिकॉर्ड भागीदारी पेश की। औरत के स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुद्रा स्कीम में महिलाओं को 1 लाख रुपये का लोन।

रिसर्च को बढ़ावा, टॉप संस्थानों को 400 करोड़ रुपये
नैशनल रिसर्च फाउंडेशन के तहत रिसर्च को बढ़ावा देंगे। इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा। भारत को एजुकेशन का हब बनाया जाएगा। देश के टॉप संस्थानों को 400 करोड़ दिये जाएंगे। नए एजुकेशन पॉलिसी को लागू किया जाएगा।

2024 तक ‘हर घर नल, हर घर जल’
2024 तक ‘हर घर जल’ योजना को लागू किया जाएगा। इसके जरिए घर-घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा वित्त मंत्री ने बताया कि 9.69 शौचालय बने हैं। 5.6 लाख से अधिक गांव खुले में शौचमुक्त घोषित किए गए। 95 फीसदी शहरों को भी शौचमुक्त घोषित किया जा चुका है।

अन्नदाता को बनाएंगे ऊर्जादाता: सीतारमण
अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाएंगे। दलहन का उत्पादन अच्छा हुआ। उम्मीद है तिलहन का भी किसान अच्छा उत्पादन करेंगे।

रोजाना 135 किमी रोड का निर्माण
हर रोज बन रहे हैं 135 किलोमीटर हाइवे बना रहे हैं। ग्रामीण सड़क योजना में 30 हजार किमी सड़कें। 5 सालों में सवा लाख किमी सड़कों का निर्माण।

सभी को घर, 3 करोड़ छोटे दुकानदारों को पेंशन
सबको घर देने की योजना पर काम जारी। इसके अलावा 59 सेकेंड में लोन की व्यवस्था। छोटे दुकानदारों को पेंशन देने की यजोना। 3 करोड़ दुकानदारों को दी जाएगी पेंशन।

यातयात के वैक्लिपक साधनों को विकसित किया जाएगा
2020 तक वाराणसी से हल्दिया तक गांग में जल मार्ग के द्वारा कार्गो का आवागमन शुरू हो जाएगा। 50 लाख करोड़ के जरिए रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जाएगा। पब्लिक और प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए पैसे आएंगे। मेट्रो लाइन का भी विस्तार किया जाएगा।

इसी साल भारत 3 ट्रिलयन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: सीतारमण
भारत इसी साल 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत रोजगार देने वाला देश बना है। रोजगार के लिए उद्योगों में निवेश होना चाहिए। मुद्रा योजना से लोगों की जिंदगियां बदली हैं। 5 साल पहले भारत दुनिया की 6वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी लेकिन अब 5वीं सबसे बड़ी इकॉनमी है।

वित्त मंत्री ने बताया कि देश में योजनाओं के बनने के साथ-साथ उन्हें पूरी तरह लागू भी करने की कोशिश की गई। अर्थव्यवस्ता में लगातार सुधार हो रहा है। देश को नई ऊंचाई पर ले जाना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close