Budget 2023: देश के इस पूर्व PM ने सबसे ज्यादा बार पेश किया है बजट, लिस्ट में निर्मला सीतारमण से आगे ये नाम

Shri Mi
3 Min Read

Budget 2023: देश के केंद्रीय बजट को लेकर हमेशा से उत्सुकता बनी रहती है। जब भी केंद्र सरकार (Central Government) अपना बजट (Budget) पेश करती है तो लोगों के सामने नई उम्मीदें और नई आशाएं रहती हैं। देश में पहली सरकार से लेकर अब तक जितनी भी सरकारें बनी हैं, हर सरकार में बजट में कुछ नया रिकॉर्ड जुड़ता रहा है। वैसे तो हर सरकार में देश के वित्तमंत्री ही बजट पेश करते हैं, लेकिन कई बार प्रधानमंत्री (Prime Minister) के पास ही वित्त विभाग (Finance Minister) भी होता है।

1999 से पहले बजट फरवरी के अंतिम कार्य दिवस पर पेश किया जाता था

Budget 2023-1999 के पहले तक केंद्रीय बजट ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार फरवरी के अंतिम कार्य दिवस को शाम 5 बजे पेश किया जाता था। इस परंपरा को पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 1999 में बदल दिया और बजट पेश करने का समय सुबह 11 बजे कर दिया था। अब मोदी सरकार में पहली फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना चौथा बजट पेश करेंगी। अरुण जेटली ने 1 फरवरी 2017 को उस महीने के अंतिम कार्य दिवस का उपयोग रने की औपनिवेशिक युग की परंपरा से हटकर केंद्रीय बजट पेश करना शुरू किया।

अब तक सबसे ज्यादा केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने 1962-69 के दौरान वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 10 बार बजट पेश किए थे। उनके बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के नाम सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 9 बार केंद्रीय बजट पेश किए। चिदंबरम के बाद कांग्रेस के ही प्रणब मुखर्जी और भाजपा सरकार में यशवंत सिन्हा ने 8-8 बजट पेश किए।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और देश टीटी कृष्णामाचारी के नाम छह-छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। मनमोहन सिंह और यशवंत सिन्हा के नाम एक और रिकॉर्ड है। दोनों नेताओं ने अपने कार्यकाल में लगातार 5 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया है।संसद का बजट सत्र मंगलवार (31 जनवरी 2023) से शुरू हुआ और निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 13 फरवरी तक चलेगा। 11-12 फरवरी को छुट्टी है। ऐसे में यह मांग की गई है कि बजट सत्र का पहला चरण 10 फरवरी को समाप्त किया जाए। बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल को समाप्त होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close